हिमाचल के सरकारी स्कूलों में अब टीचरों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी की जा रही है। बीते वर्ष राज्य में स्वैच्छिक रूप से ड्रेस कोड लागू किया गया था, लेकिन अब इसे अनिवार्य करने पर विचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कई स्कूलों के प्रिंसिपलों ने शिक्षकों के आग्रह पर ड्रेस कोड लागू करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद सरकार से मंजूरी मिलने पर कुछ स्कूलों में इसे शुरू कर दिया गया।
प्रदेशभर में होगी लागू ये योजना
 बता दें, अब प्रदेशभर में इसे लागू करने की योजना बनाई जा रही है। अधिकारियों ने अन्य राज्यों में लागू ड्रेस कोड की समीक्षा शुरू कर दी है और विषय विशेषज्ञों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, शिक्षकों को विद्यार्थी अपना रोल मॉडल मानते हैं और उनके आचरण और पहनावे से प्रेरणा लेते हैं। इसलिए शिक्षकों पर यह जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को सही दिशा में मार्गदर्शन दें। ऐसे में, राज्य में पहले से ही शिक्षकों के फैशनेबल कपड़े पहनने पर रोक लगी हुई है, और अब फॉर्मल ड्रेस कोड लागू करने पर विचार किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में विकास की बढ़ी गति
जानकारी के लिए बता दें, देश के कई राज्यों में पहले से ही सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू है, और अब हिमाचल प्रदेश भी इस दिशा में कदम बढ़ा रहा है। नए शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने बताया कि जिन स्कूलों में पहले से ड्रेस कोड लागू किया गया है, वहां सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। इससे न केवल शिक्षकों की अनुशासनप्रियता बढ़ी है, बल्कि विद्यार्थियों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल अवांह के मेधावी विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने किए पुरस्कृत : पेयजल समस्या के स्थाई समाधान को लेकर व्यय होंगे 76 लाख – कुलदीप सिंह पठानिया

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित एएम नाथ। चंबा,(चुवाड़ी) 6 फरवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवांह का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवाली से पहले सुक्खू सरकार की बड़ी सौगात : दिहाड़ी और मानदेयों में बढ़ोतरी की घोषणा

एएम नाथ । शिमला : माचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेश के हजारों कर्मचारियों, दिहाड़ीदारों और पंचायत व शहरी निकाय प्रतिनिधियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने विभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एलन मस्क  दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति : 17.48 लाख करोड़ रुपये की उनके पास संपत्ति – मुकेश अंबानी दुनिया के 12वें अमीर व्यक्ति

नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है। इसके बारे में तो आप जानते होंगे। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति किसके पास है। फोर्ब्स ने दुनिया के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावितों को किराये हेतु सरकार ने जारी किए 8.97 करोड़ : घरों के पुनर्निर्माण के लिए 141.61 करोड़ की पहली किस्त जारी

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों जिनके मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गए या रहने योग्य नहीं रहे उनकोे राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किराये...
Translate »
error: Content is protected !!