हिमाचल कैडर के 5 IPS अधिकारियों को DG पद पर दी पदोन्नति

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 1995 और 1996 बैच के हिमाचल कैडर के पांच वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें डायरेक्टर जनरल (DG) के पद पर पदोन्नत किया है।

इस संबंध में गृह विभाग (सेक्शन-डी) द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।
अधिसूचना के अनुसार इन अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल-16 (₹2,05,400 से ₹2,24,400) में पदोन्नत किया गया है। यह निर्णय स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है, जिसे राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
पदोन्नत किए गए अधिकारियों में 1995 बैच के दो आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। इनमें सतिंदर पाल सिंह और एन. वेणुगोपाल शामिल हैं, जो वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। इन दोनों अधिकारियों को प्रोफार्मा आधार पर डायरेक्टर जनरल के पद पर पदोन्नति दी गई है।
वहीं 1996 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों को नियमित आधार पर DG पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें सतवंत अटवाल त्रिवेदी, जो वर्तमान में एडीजी-कम-कमांडेंट जनरल, होम गार्ड, सिविल डिफेंस एवं फायर सर्विसेज के पद पर तैनात हैं, अजय कुमार यादव, जो प्रिंसिपल रेजिडेंट कमिश्नर, नई दिल्ली के पद पर कार्यरत हैं तथा अभिषेक त्रिवेदी, जो एडीजी, कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं, हिमाचल प्रदेश के पद पर सेवाएं दे रहे हैं, शामिल हैं।
यह आदेश प्रदेश के पुलिस प्रशासन में वरिष्ठ नेतृत्व को और सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदेश पर मुख्य सचिव संजय गुप्ता के हस्ताक्षर हैं।
इसकी प्रतिलिपि भारत सरकार के गृह मंत्रालय सहित संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम कर रहे युकां अध्यक्ष भटियात : फ्रेंडशिप क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

एएम नाथ। चम्बा :  भटियात युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अक्षय ठाकुर ने ग्राम पंचायत गरनोटा में युवक मंडल गरनोटा द्वारा आयोजित फ्रेंडशिप क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।...
article-image
पंजाब

कबड्डी प्लेयर की हत्या करने वाले शूटरों की हुई पहचान

मोहाली ।  सोहाना गांव में सोमवार शाम कबड्डी मैच के दौरान प्रशंसक बनकर आए तीन युवकों ने सेल्फी के बहाने कबड्डी खिलाड़ी व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी। पंजाब पुलिस...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लाॅ फेस्ट संपन्न : पीयूएसएसजीआरसी के आदित्य बख़्शी को बेस्ट क्लाइंट के तौर पर पुरस्कृत

होशियारपुर।   स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रीजनल सेंटर में तीन दिवसीय नेशनल लाॅ फेस्ट संपन्न हुआ। अंतिम दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी गायक खान भैणी ने अपनी गायकी से उपस्थिति...
हिमाचल प्रदेश

मारपीट के एक आरोपी को 4 साल जेल की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना

ऊना : उपमंडल अंब की एसीजेएम कोर्ट ने मारपीट के एक आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। आरोपी को 4 साल जेल की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया...
Translate »
error: Content is protected !!