हिमाचल को सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहे सीएम: सुनील शर्मा बिट्टू

by
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन के वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्राओं को बांटे पुरस्कार
रोहित जसवाल। नादौन 21 दिसंबर :  राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन का वार्षिक उत्सव शनिवार को मनाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।
May be an image of 12 people and text
इस अवसर पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि नादौन का बहुत ही गौरवमयी इतिहास रहा है। गुरु गोविंद सिंह, ध्यानू भक्त और महान क्रांतिकारियों इंद्रपाल एवं यशपाल की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए आज यहीं से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश को एक सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित तमाम क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश को आगे ले जाने तथा वर्ष 2032 तक इसे देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने नौजवानों, किसानों, बागवानों और समाज के सभी वर्गों के लिए कई बड़ी योजनाएं आरंभ की हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधार किए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। आम परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को विदेशों के भ्रमण तक करवाए जा रहे हैं। खिलाड़ियों की डाइट मनी और पुरस्कार राशि में कई गुणा वृद्धि की गई है। युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर लाखों की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। प्राकृतिक खेती से तैयार फसलों और दूध के लिए एमएसपी की घोषणा करने वाला हिमाचल पहला राज्य बन गया है।
May be an image of 7 people
गर्ल्स स्कूल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यहां की छात्राओं को सभी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए भारी-भरकम बजट का प्रावधान किया है।
इससे पहले, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथी चंद और स्थानीय नगर परिषद के अध्यक्ष शम्मी सोनी ने भी छात्राओं को संबोधित किया। प्रधानाचार्य मंजू रानी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जबकि, छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समारोह में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, केसीसी बैंक के निदेशक मंडल सदस्य मोती जोशी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमें दुनिया को स्वस्थ धरती स्वस्थ जीवन का रास्ता दिखाना होगा : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। बिलासपुर  : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की के साथ झंडूता में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर आयोजित क्षेत्रीय संगोष्ठी में भाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी के तहत राइड विद प्राइड सेवा के लिए 2.91 करोड़ रुपए की 18 टैक्सियां लोगों को समर्पित की

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ओक ओवर शिमला से हिमाचल पथ परिवहन निगम को राइड विद प्राइड योजना के अंतर्गत स्मार्ट सिटी शिमला द्वारा प्रदान की गई 18 नई ईनोवा टैक्सियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कालेज की प्रबंधक और वाईस प्रिसीपल के खिलाफ मामला दर्ज : नर्सिग कालेज में विधार्थी द्वारा जहरीली बस्तू खाने के बाद खुदकुशी करने का मामला

गढ़शंकर।  गुर सेवा नर्सिग कालेज पनाम में 9 अक्तूबर को बीएससी नर्सिग के विधार्थी दुारा जहरीली चीज खाकर खुदकुशी करने के मामले को लेकर कालेज की प्रबंधक दविंद्र कौर राय और वाईस प्रिसीपल कमलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्मचारियों के साथ भद्दा मज़ाक है डीए और पे कमीशन के एरियर की नोटिफिकेशन : जयराम ठाकु

  एलपीजी के दाम घटाने के लिए जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार नेता प्रतिपक्ष ने महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!