हिमाचल डीजीपी का कार्यभार देखेंगे आईपीएस संजीव रंजन ओझा : अटवाल को इस बार नहीं मिली जिम्मेदारी

by

साल 1989 के आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का कार्यभार देखेंगे। हिमाचल प्रदेश पुलिस के मौजूदा महानिदेशक संजय कुंडू 13 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं। संजय कुंडू 11 मार्च से लेकर 23 मार्च तक छुट्टी पर रहेंगे।  इस दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संजीव रंजन ओझा देखेंगे। उन्हें राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. संजीव रंजन ओझा के पास डीजीपी जेल का कार्यभार है।

इस बार अटवाल को नहीं मिली जिम्मेदारी :     इससे पहले साल 2023 के जुलाई महीने में जब संजय कुंडू छुट्टी पर गए थे, तो हिमाचल प्रदेश डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सतवंत अटवाल त्रिवेदी को सौंपा गया था। लेकिन, अब राज्य सरकार की ओर से यह जिम्मेदारी संजीव रंजन ओझा को सौंपी गई है। सतवंत अटवाल त्रिवेदी के पास डीजी सीआईडी का भी अतिरिक्त चार्ज था, लेकिन बीते दिनों उनसे यह चार्ज वापस ले लिया गया। दरअसल, राज्यसभा चुनाव के दौरान जब कांग्रेस के छह विधायकों ने भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की तो सीआईडी को इसकी भनक नहीं लगी।

भविष्य में ओझा ही बन सकते हैं हिमाचल के डीजीपी :   हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी पर विश्वास रहा है। बीते दिनों जब हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में कारोबारी निशांत शर्मा से जुड़े मामले में संजय कुंडू को पद से हटाने के आदेश दिए गए थे, तब भी मुख्यमंत्री ने सतवंत अटवाल त्रिवेदी को ही डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था।   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अब साल 1989 के आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। हाल ही में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस हिमाचल प्रदेश लौटे हैं। हिमाचल प्रदेश की सियासत और प्रशासन के जानकार मानते हैं कि अप्रैल महीने में संजय कुंडू के रिटायरमेंट के बाद संजीव रंजन ओझा को ही हिमाचल प्रदेश का डीजीपी भी बनाया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 किलो RDX, 5 हैंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल, कारतूस का जखीरा… पंजाब बॉर्डर पर पकड़ा गया तबाही का सामान

अजनाला :  पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की मांग पूरे देश में की जा रही है. इस बीच बीएसएफ ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकामयाब कर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

89 प्राथमिक विद्यालयों और 10 माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या शून्य : 701 प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की संख्या मात्र पांच

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर विशेष ध्यान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर की आक्रामक राजनीति: बिहार में किंग के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिश

बिहार । जन सुराज अभियान के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) आजकल बिहार की राजनीति में पूरी तरह आक्रामक नजर आ रहे हैं। लंबे समय तक सलाहकार और रणनीतिकार के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी बदलावों के साथ स्वयं को अपग्रेड करें प्रशिक्षणार्थी: राजेश धर्माणी

आईटीआई बिलासपुर में जल रक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित करने के अवसर पर बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। बिलासपुर, 03 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
Translate »
error: Content is protected !!