हिमाचल ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, तो वहीं महाराष्ट्र ने झारखंड को दी एक तरफा शिकस्त : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए 20 मुकाबले

by
तीसरे दिन आयोजित होंगे प्री क्वाटर मुकाबलों सहित कुल 16 मैच
एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घुमारवीं के खेल मैदान में प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबले अत्यंत रोमांचक, प्रतिस्पर्धात्मक एवं दर्शकों से भरपूर रहे।
दिन के पहले मुकाबले में विद्या भारती और ओडिशा की टीम आमने-सामने रहीं, जिसमें विद्या भारती ने कड़े संघर्ष के बाद ओडिशा को 09-06 के अंतर से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम ने संतुलित खेल का प्रदर्शन करते हुए डी.ए.वी. की टीम को 11-07 से हराया। तीसरे रोमांचक मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए असम को 18-05 से पराजित कर जीत दर्ज की।
चौथे मुकाबले में महाराष्ट्र की सशक्त टीम ने झारखंड को 24-02 से शिकस्त दी। पांचवें मुकाबले में सी.बी.एस.ई. की टीम ने तेलंगाना को 08-01 से हराकर शानदार जीत हासिल की। अन्य मुकाबले में दिल्ली की टीम ने कड़ी टक्कर के बाद तमिलनाडु को 17-13 से पराजित किया। केरल की टीम ने अपने प्रभावशाली खेल से उत्तराखंड को 18-04 से हराया।
चंडीगढ़ और गुजरात के बीच खेले गए मुकाबले में गुजरात की टीम ने बेहतर तालमेल और तेज खेल के दम पर चंडीगढ़ को 23-14 से हराया। बिहार की टीम ने सीआईएससीई को 23-06 के बड़े अंतर से पराजित किया। अगले मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सी.बी.एस.ई. डल्ब्यूएसओ को 37-02 से हराकर दर्शकों का दिल जीत लिया। पंजाब की टीम ने आईपीएससी को 27-12 से हराया, जबकि राजस्थान ने ओडिशा को एकतरफा मुकाबले में 20-01 से पराजित किया। अंतिम मुकाबलों में हरियाणा की टीम ने मध्य प्रदेश को 22-10 से हराकर अपनी मजबूती का परिचय दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल स्कॉलरशिप Scam : ED ने 18.27 करोड़ की संपत्ति अटैच की…. जानें कैसे हुआ घोटाला?

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में हुए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाले के मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.27 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच कर दी है।  ये...
article-image
पंजाब

मोहाली में 21.60 करोड़ की लागत से बना AI-पावर्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम शुरू

मोहाली : पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में, मोहाली में एआई-आधारित सिटी सर्विलांस और ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली को सफलतापूर्वक लागू कर रही है। मार्च 2025 से चल रही इस परियोजना की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजीआई संपर्क मार्ग मई तक पूरा होगा: डीसी,  निर्माणकार्य की समीक्षा बैठक में बोले डीसी

ऊना 2 फरवरी: राज्य व केन्द्र सरकार के संयुक्त सहयोग से निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर चिकित्सीय सेवाओं की दृष्टि से ऊना जिला के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट है। यह बात आज उपायुक्त ऊना राघव...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बालड़ी सुरक्षा योजना के तहत 9 लड़कियों को चेक सौंपे

होशियारपुर, 23 अक्टूबर : कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा ने आज सिविल अस्पताल में बालड़ी सुरक्षा योजना के तहत 9 लड़कियों को 5,02,500 रुपये के चेक सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस...
Translate »
error: Content is protected !!