हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से की भेंट

by
एएम नाथ।  शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान और सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और आयोग के माध्यम से अनुसूचित जाति से संबंधित मामलों का प्रमुखता से निवारण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सक्षम नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है और कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश के लोगों की सहभागिता से हिमाचल शीघ्र ही आत्मनिर्भर राज्य के रूप में स्थापित होगा।
मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनकी अध्यक्षता में आयोग अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण और उत्थान की दिशा में कार्य करेगा।
ऊना जिला से संबंध रखने वाले कुलदीप कुमार धीमान पूर्व में मंत्रिमण्डल के सदस्य और राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का कार्यभार भी संभाल चुके हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

12 श्रद्धालू घायल, सिवल अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के बाद घायलों की डाकटरों ने दी छृट्टी : खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में पलटी

गढ़शंकर : श्री गुरू रविदास जीे के तपोस्थल खुरालगढ़ में माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालुओं से भरी बस गढ़ीमानसोवाल की पहाड़ी में पलट कर सडक़ की एक और खाई गिर गई। जिसमें करीव गयारह श्रद्धालू...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब गुरुघर की तर्ज पर तैयार होगा समागम स्थल : गुरुघर का होगा अनुभव

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर ज्योतिसर और इंदाबादी के बीच लगभग 170 एकड़ ज़मीन पर एक खास कार्यक्रम होगा। इंदाबादी गीता उपदेश की जगह है। प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीत के गांव नैनवां की मनदीप अटवाल डीडीएस की डिग्री कर कर बनी डाकटर

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव नैनवां की मनदीप कौर अटवाल ने केनैडा में डीडीएस में डिग्री कर केनैडा में डाकटर बन कर अपने पिता भाग सिंह अटवाल व माता सतविंदर कौर अटवाल को गौरवाविन्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर के साडा क्षेत्र में शुरू होगी डोर-टू-डोर कूड़ा-कचरा एकत्रीकरण व्यवस्था –उपायुक्त अपूर्व देवगन

भरमौर साडा क्षेत्र में लगेगी स्ट्रीट लाइट : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजकीय उच्च पाठशाला सठली का किया निरीक्षण चंबा, (भरमौर) 25 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज जनजातीय उपमंडल भरमौर का प्रवास कर...
Translate »
error: Content is protected !!