हिमाचल प्रदेश की बड़ी उपलब्धि… प्रदेश बना पूरी तरह साक्षर राज्य.:साक्षरता दर 99.3 प्रतिशत पर पहुंची : मुख्यमंत्री सुख्खू

by

एएम नाथ । शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश को “पूरी तरह से साक्षर राज्य” घोषित करते हुए कहा कि राज्य ने 99.3 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल कर ली है, जो राष्ट्रीय दर यानी 95 प्रतिशत से अधिक है।

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शिमला में आयोजित उल्लास मेला 2025 के दौरान यह घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य छात्र-शिक्षक अनुपात के मामले में भी देश में प्रथम स्थान पर है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “लगभग सात प्रतिशत की न्यूनतम साक्षरता दर वाले राज्य से पूर्ण साक्षर राज्य बनने तक की यात्रा चुनौतियों से भरी रही है, फिर भी राज्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लगातार आगे बढ़ा है।”

मुख्यमंत्री ने आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर सुधारों पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव लाए जाएंगे और सरकारी संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्रों में तब्दील किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आज़ादी के बाद, साक्षरता के मामले में हिमाचल प्रदेश देश में सबसे निचले पायदान पर था।

उन्होंने कहा कि सरकारों ने कड़ी मेहनत की और अब हिमाचल प्रदेश भारत में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्कूल छोड़ने की दर अब लगभग शून्य हो गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू जी बताए कि कहां मिले और कहां गये 55 लाख रुपए मिले : जयराम ठाकुर

प्रदेश के युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ की नाइंसाफ़ी का जवाब देंगे लोग एएम नाथ। हमीरपुर/बड़सर :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर के बड़सर में जनसभा को संबोधित करते...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला सामूहिक सुसाइड केस : कांपते हुए प्रवीण मित्तल बता गए क्यों पूरी फैमिली ने चुनी मौत, कार में मिले थे 6 शव

पंचकूला ।  पंचकूला में सोमवार देर रात कार में परिवार के 7 लोगों के जहर खाकर सामूहिक आत्महत्या करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को कार से दो पन्नों का सुसाइड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नंदलाल की अध्यक्षता में जिला कल्याण समिति की बैठक आयोजित : वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1 अरब, 1 करोड़ 74 लाख रुपये बजट अनुमोदित

शिमला, 01 दिसम्बर – रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और जिला कल्याण समिति शिमला के अध्यक्ष नंदलाल ने आज यहां बचत भवन में जिला कल्याण समिति की बैठक ली। इस बैठक में समाज के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले के 1 से 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

 ऊना :  राज्य शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी के मद्देनजर ऊना जिले के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया है। विभाग ने 1 से 30 जून तक छुट्टियां घोषित की हैं। विभाग ने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!