हिमाचल प्रदेश की बड़ी उपलब्धि… प्रदेश बना पूरी तरह साक्षर राज्य.:साक्षरता दर 99.3 प्रतिशत पर पहुंची : मुख्यमंत्री सुख्खू

by

एएम नाथ । शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश को “पूरी तरह से साक्षर राज्य” घोषित करते हुए कहा कि राज्य ने 99.3 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल कर ली है, जो राष्ट्रीय दर यानी 95 प्रतिशत से अधिक है।

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शिमला में आयोजित उल्लास मेला 2025 के दौरान यह घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य छात्र-शिक्षक अनुपात के मामले में भी देश में प्रथम स्थान पर है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “लगभग सात प्रतिशत की न्यूनतम साक्षरता दर वाले राज्य से पूर्ण साक्षर राज्य बनने तक की यात्रा चुनौतियों से भरी रही है, फिर भी राज्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लगातार आगे बढ़ा है।”

मुख्यमंत्री ने आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर सुधारों पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में शिक्षा क्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव लाए जाएंगे और सरकारी संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्रों में तब्दील किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आज़ादी के बाद, साक्षरता के मामले में हिमाचल प्रदेश देश में सबसे निचले पायदान पर था।

उन्होंने कहा कि सरकारों ने कड़ी मेहनत की और अब हिमाचल प्रदेश भारत में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्कूल छोड़ने की दर अब लगभग शून्य हो गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

Hamirpur News : एचपीवी वैक्सीनेशन में प्राइवेट स्कूल भी दें योगदान – गंधवा राठौड़

31 मई तक 14-15 वर्ष आयु वर्ग की सभी लड़कियों को लगवाएं टीके एएम नाथ। हमीरपुर 25 मई। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला के सभी हाई एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के साथ-साथ सभी प्राइवेट...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मारुति सुजुकी की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार इस सप्ताह होगी लॉन्च, महंगे पेट्रोल से मिलेगी राहत

पुनीत महाजन . चंडीगढ़ / नई दिल्ली।  देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इस सप्ताह अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) कार को बाजार में पेश करने जा रही है। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरभजन सिंह की सुरक्षा में तैनात रहेंगे CRPF कमांडों : केंद्र सरकार ने AAP से BJP में आए सभी सांसदों को दी सिक्योरिटी

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को केंद्रीय सुरक्षा बलों की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है. पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लेने के कुछ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 की मौत व दूसरा घायल : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे गाजियाबाद के युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त

एएम नाथ : हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई व दूसरा घायल है। भोटा-सलौनी नेशनल हाईवे पर बुधवार सायं करीब 4.30 बजे करेर...
Translate »
error: Content is protected !!