हिमाचल प्रदेश पुलिस में जल्द 1,226 कांस्टेबलों की भर्ती : 877 पुरुष, 292 महिला कांस्टेबल और 57 ड्राइवरों को भर्ती किया जाएगा

by

शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस जल्द ही 1,226 कांस्टेबलों की भर्ती करेगी। 877 पुरुष, 292 महिला कांस्टेबल और 57 ड्राइवरों को भर्ती किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को वित्त विभाग के समक्ष रखा है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस विभाग के इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने विवरण मांगा है।
लिहाजा, सभी जिलों से आगामी पांच सालों को ध्यान में रखते हुए कांस्टेबलों के पदों की भर्ती को लेकर विवरण मांगा गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस महकमे में कांस्टेबलों के सैकड़ों पद रिक्त हैं। जिलों में पुलिस कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इन पदों के भरे जाने से कर्मचारियों का अतिरिक्त काम का बोझ कम हो जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मानपुरा स्कूल में शिक्षकों और बच्चों ने सीखे ढिंगरी मशरूम उत्पादन के गुर

छात्रों व मिड डे मिल कर्मियों ने सीखे मशरूम उत्पादन के गुर बद्दी, 16 मई (तारा) : व्हाइट अंब्रेला मिशन व मिड डे मील योजना के अंतर्गत स्कूलों में मशरूम उत्पादन का लक्ष्य जिले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

थाइलैंड में छिपा बैठा : 300 करोड़ के घोटाले का आरोपी – ईडी के लिए भारत लाना भारत लाना टेढ़ी खीर हो रहा साबित

चंडीगढ़ :  करीब 300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी अलग-अलग बैंकों से कर थाइलैंड में छिपे शातिर सुखविंदर सिंह छाबड़ा को भारत लाना प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। चंडीगढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीदों की प्रतिमाओं के रखरखाव एवं समारोहों की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक आयोजित

एएम नाथ। पालमपुर, 4 जुलाई: – नगर निगम पालमपुर क्षेत्र में स्थापित वीर शहीदों की प्रतिमाओं के रखरखाव तथा महत्वपूर्ण अवसरों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को बैठक का आयोजन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित – तुझे देश बचाने की नहीं, देश को तुझसे बचाने की जरूरत

नई दिल्ली  :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी पार्टी को बचाने के लिए लड़ रहे हैं, जबकि मेरी लड़ाई देश...
Translate »
error: Content is protected !!