हिमाचल प्रदेश में 16 और 17 जनवरी को कुछ इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना

by

शिमला  :  हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, जल्दी ही प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। विभाग ने बताया है कि आने वाली 16 और 17 जनवरी को प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के औसत तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान मौसम के बदलने के साथ ही पारा और नीचे जाने की संभावना बनी हुई है। आइये जानते हैं कि भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम को लेकर और क्या अपडेट दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना 17 और 17 जनवरी के अलावा भी बनी हुई है। इस दौरान 4 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर प्रदेश में येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 16-17 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, वहीं निचले इलाकों में मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है।

इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी :  मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इन जिलों में किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन के साथ मंडी, कुल्लू और मनाली में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग से मिले अपडेट के अनुसार, शनिवार को शिमला में दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि, शिमला के तापमान में वृद्धि देखने को मिली है। प्रदेश के दूसरे इलाकों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में तापमान नीचे जाने के बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है।

क्या है वजह : मौसम विभाग ने 17 जनवरी तक प्रदेश के मौसम को लेकर अपडेट दिया है। विभाग ने बताया है कि इस दौरान प्रदेश का मौसम खराब रहेगा। आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। 17 जनवरी के बाद राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ इलाकों में जरूर बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी जिला परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों को गंभीरता से लें – एडीसी ऊना

ऊना, 15 दिसम्बर – जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद हॉल में किया गया। की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भलेई माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज अपने चंबा प्रवास के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक शक्ति स्थल भद्रकाली माता मंदिर भलेई में अपनी धर्मपत्नी डॉ. सुनंदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महलोग क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने में मनाया गणतंत्र दिवस

एक्ससर्विस मेन लीग गोयला का किया गठन पट्टा मेहलोग, 27 जनवरी (तारा) : देशभक्ति से ओत प्रोत मेहलोग क्षेत्र के दर्जनों पूर्व सैनिकों ने भी मिलकर पहली बार गोयला में गणतंत्र दिवस धूमधाम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई रिस्क एरिया में सभी 196 बच्चों को , 29617 बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाई : डॉ नागराज पवार

कुल्लू :   मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ नागराज पवार ने आज यहां बताया कि कुल्लू जिला में आज राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अवसर पर आज 29617 बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाई गई ।उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!