हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू, EC ने जारी की नोटिफिकेशन… कब डाले जाएंगे वोट जानिए !!

by

एएम नाथ : शिमला l  हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने आचार संहिता का ऐलान कर दिया है। हालांकि, अभी पंचायत चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है. आयोग ने इस बाबत नोटिफिकेशन जारी कर दी है।

आयोग ने संविधान के प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के आधार पर चुनावी प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए पंचायतों और नगर निकायों की सीमाओं में किसी भी तरह के बदलाव पर रोक लगा दी है।

आयोग ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट की 2.1 एक धारा को लागू किया है, जिसके तहत अब सीमाओं में बदलाव नहीं किया जाएगा. ऐसे में सरकार के कामकाज या फिर विकासकार्य और नए प्रोजेक्ट के ऐलान पर कोई रोक नहीं है और पहले ही तरह विकासकार्य होते रहेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में मौजूदा पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों का कार्यकाल जल्द समाप्त होने वाला है। जिसके मद्देनज़र चुनावी प्रक्रिया समय पर शुरू की जाएगी.आयोग ने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं का कार्यकाल 31 जनवरी 2026, 50 शहरी स्थानीय निकायों का कार्यकाल 18 जनवरी 2026 और धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन नगर निगमों का कार्यकाल 13 अप्रैल 2026 को पूरा होगा. वहीं, पांच नगर पंचायतों अंब, चिरगाँव, कंडाघाट, नेरवा और निर्मंड-का कार्यकाल 16 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा।

आयोग के अनुसार, 3577 ग्राम पंचायतों, 90 पंचायत समितियों, 11 जिला परिषदों और 71 शहरी स्थानीय निकायों का परिसीमन कार्य पूरा कर लिया गया है और इसकी अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसी तरह, 3548 ग्राम पंचायतों और 70 शहरी निकायों की मतदाता सूचियाँ भी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार तैयार हो चुकी हैं और शेष 29 ग्राम पंचायतों और एक शहरी निकाय की मतदाता सूची 1 दिसंबर और 7 दिसंबर 2025 तक अंतिम रूप से तैयार कर ली जाएगी।

आयोग ने अपनी नोटिफिकेशन में लिखा गया है कि “द स्टेट ऑफ पंजाब एंड अदर्स बनाम बेंट कुमार” मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अपने आदेश में कहा था कि किसी भी संस्था के कार्यकाल समाप्त होने से छह महीने पहले अनिवार्य चुनावी प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए और इसी संवैधानिक व्यवस्था के तहत हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकायों के चुनाव की प्रक्रिया समय पर शुरू की जाएगी. राज्य में अब चुनाव कार्यक्रम जारी होने की तैयारियाँ अंतिम चरण में मानी जा रही हैं।

आयोग ने अपने आदेश में क्या लिखा 

चुनाव आयोग ने अपनी अधिसूचना में लिखा कि प्रदेश में वार्डों के परिसीमन को अंतिम रूप दिए जाने के बाद शहरी स्थानीय निकायों की सीमाएँ अब ‘फ्रीज़’ मानी जाएंगी और इनमें कोई बदलाव नहीं होगा। आयोग ने 1 मई, 4 जुलाई और 28 जुलाई 2025 को भेजे गए पत्रों में राज्य सरकार को इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया था. आयोग ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के गठन के लिए अब 75 दिन से भी कम समय बचा है और अधिकांश शहरी निकायों के गठन के लिए 60 दिन का समय शेष है और ऐसे में समयबद्ध तरीके से चुनावी प्रक्रिया शुरू करना अनिवार्य हो गया है. इसी सिलसिले में, राज्य निर्वाचन आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 243K(1) और 243 ZA(1) तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 और हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 में निहित शक्तियों का उपयोग करते हुए मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, 2020 की धारा 2.1 को तत्काल प्रभाव से पूरे हिमाचल प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

330 करोड़ रुपए तकनीकी शिक्षा पर किए जा रहे इस वर्ष खर्च : अनुशासन एवं परिश्रम ही सफलता का मुख्य आधार – डॉ. शांडिल

एएम नाथ : कण्डाघाट :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि अनुशासन में रहकर समय पर किया गया परिश्रम ही सफलता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान की संभाली कमान

शिमला, 1दिसंबर : लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 24वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में 01 दिसंबर 2023 को पदभार संभाला। सेना ने एक बयान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी में भरे जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 18 नवम्बर – निदेशालय स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी, शिमला द्वारा मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के विभिन्न पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालाजी में यात्रियों से भरी बस पर लैंडस्लाइड :3 मंजिला मकान ढहा, 2 गाड़ियों पर गिरी चट्टानें,

एएम नाथ। कांगड़ा  : ज्वालामुखी के बालू ग्लोआ फोरलेन पर आज शाम साढ़े तीन बजे पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में सवारियों से भरी प्राइवेट बस आ गई। कांगड़ा से हमीरपुर जा...
Translate »
error: Content is protected !!