हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स में बढ़ौतरी का फैसला जनता के साथ सरासर धक्का 

by
होशियारपुर 21 फरवरी :   पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो 1 अप्रैल 2026 से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए एंट्री फीस में भारी बढ़ोतरी की है वह सरासर जनता के साथ धक्का है।
उक्त विचार खन्ना ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जनता की लूट के उक्त मुद्दे पर घेरते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने बताया कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने अब निजी कारों, जीपों और वैन के लिए एंट्री फीस ₹70 से बढ़ाकर ₹170  करने का फैसला कर लिया है।  खन्ना ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार का यह फैसला न केवल हिमाचल प्रदेश में जाने वाली आम जनता की बल्कि ट्रांसपोर्ट पर आधारित काम करने वालो की जेब पर भी भारी दबाव डालेगा। खन्ना ने कहा कि अधिकतर तीर्थ स्थल हिमाचल में ही स्थित हैं जो कि पूरे देश से आने वाले श्रद्धालओं की आस्था का केंद्र हैं। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में प्रवेश टैक्स लगाना श्रद्धालुओं की श्रद्धा का सरासर सौदा है जो कि एक निंदनीय फैसला है। खन्ना ने  कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार को चाहिए कि जल्द अपना तुगलकी फरमान वापिस ले।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली पहुंचे : आज शाह से मिलकर मांगेंगे आपदा राहत पैकेज

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी और अन्य क्षेत्रों में आपदा से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। सीएम सुक्खू...
हिमाचल प्रदेश

कोरोना के दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल में विकलांगता जांच शिविर स्थगित: सीएमओ

ऊना  : जिला ऊना में कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है जिसके दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रत्येक शनिवार को लगाये जाने वाले विकलांगता जाँच शिविर (डिसेबिलिटी कैंप) स्थगित कर दिए गये...
article-image
पंजाब

खैहरा ने नियुक्ति पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया : आनंदपुर साहिब में उस नेता की नियुक्ति की, जो 306 धारा के तहत दर्ज मामले में जेल में बंद

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के करीब 66 मार्केट कमेटियों के चेयरमैनों की नियुक्तियां की गई, लेकिन धार्मिक नगरी श्री आनंदपुर साहिब मार्केट कमेटी के चेयरमैन पद पर कमिकर सिंह ढाड़ी की...
Translate »
error: Content is protected !!