हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा प्रणाली को कर रहा सुदृढ़ : विद्यार्थियों के विषयवार प्राप्त अंकों तथा जोड़ में कोई त्रुटि नहीं: सचिव

by

धर्मशाला, 15 जुलाई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा विशाल शर्मा ने कहा कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड जमा दो कक्षा के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को जारी प्रमाण पत्रों में विषयवार प्राप्त अंक तथा जोड़ में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं है। केवल इसमें भौतिक विज्ञान के प्रेक्टिकल तथा थ्योरी के अंकों को अलग नहीं दर्शाया गया है। शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेब साइट पर भी विषयवार अंकों सहित सही दर्शाया गया है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो इसके चलते जमा दो के प्रमाण पत्रों में भौतिक विज्ञान के थ्योरी और प्रेक्टिकल के अंकों को अलग अलग अंकित करने की प्रक्रिया जारी की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के डा विशाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा बोर्ड परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी तथा सुदृढ़ बनाने की दृष्टि से कारगर कदम उठा रहा है इसके साथ ही पहली उन्होंने बताया कि वर्तमान में 10वीं, जमा दो, जे.बी.टी इत्यादि आयोजित परीक्षाओं में सालाना 5 लाख से अधिक विद्यार्थी भाग लेते हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए राज्य में पुस्तक वितरण और मार्गदर्शन सूचना केंद्र भी स्थापित किए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा

धर्मशाला, 14 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त के कार्यालय में जिला स्तर पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खनौरी बॉर्डर पहुंची सुप्रीम कोर्ट की विशेष कमेटी : डल्लेवाल ने कहा कि मेरे लिए किसानी पहले है और मेरी सेहत बाद में

संगरूर। सुप्रीम कोर्ट की उच्च स्तरीय हाई पावर कमेटी आज (सोमवार) खनौरी बॉर्डर पहुंची। 42 दिनों से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से कमेटी ने मुलाकात की। इस दौरान विशेष पावर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

100 पदों को भरने के लिए कैम्पस इंटरव्यू 31 अक्तूबर एवं प्रथम नवम्बर को

कसौली/ बिलासपुर : एस.आई.एस.लि.आर.टी.ए. बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईज़र के 100 पदों को भरने के लिए 31 अक्तूबर एवं प्रथम नवम्बर, 2023 को कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीजी मास्टर कोर्स दो साल नहीं बल्कि सिर्फ एक साल में होगा : यूजीसी ने पीजी कोर्स के लिए नया ड्राफ्ट और क्रेडिट फ्रेमवर्क किया जारी

नई दिल्लीः नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब पीजी मास्टर कोर्स दो साल नहीं बल्कि सिर्फ एक साल में हो सकेगा । यूजीसी ने पीजी कोर्स के लिए नया ड्राफ्ट और क्रेडिट फ्रेमवर्क...
Translate »
error: Content is protected !!