हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस सबीना की पुत्री गिरफ्तार: शूटर तथा एडवोकेट सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी के कत्ल के सात साल के बाद

by

नैशनल लैवल के शूटर तथा एडवोकेट सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी के कत्ल के सात सालों के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आज बुधवार को इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला कल्याणी सिंह हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस सबीना की पुत्री है।
इस दौरान कल्याणी सिंह को बुधवार को सीबीआई के स्पैशल ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट सुखदेव के सामने पेश किया गया। जिन्होंने उसे चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि सिप्पी सिद्धू को 20 सितम्बर 2015 की रात को चंडीगढ़ के सैक्टर-27 में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कत्ल कर दिया गया था। वह नैशनल लैवल का शूटर था। उसने मोहाली में मैसर्ज सिप्पी सिद्धू एलएलबी के नाम पर अपनी लॉ फर्म भी शुरु की थी। सीबीआई की जांच के दौरान इस कत्ल में जज की पुत्री की कथित भूमिका सामने आई है। हालांकि वह अन्य सुराग एकत्रित करना चाहते थे, लगभग सात महीने बाद सितम्बर 2016 में सीबीआई के अधिकारियों ने इस केस को सुझलाने में मदद करने के लिए किसी भी ऐसे सुराग को मुहैया करवाने के लिए 5 लाख रुपये के पुरस्कार का ऐलान किया था।
सीबीआई ने एक अखबार में इश्तिहार भी दिया। जिसमें कहा गया था कि यह मानने का कारण है कि कत्ल के समय सिप्पी के कातिल के साथ एक महिला थी। उक्त महिला को यह मौका भी दिया जा रहा है कि यदि वह बेकसूर है तो वह आगे आए एवं उनसे संपर्क करे, नहीं तो यह माना जाएगा कि वह भी जुर्म में शामिल है। दिसम्बर 2021 में सीबीआई ने ईनाम की राशि बढ़ा कर 10 लाख रुपये कर दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिनदहाड़े मर्डर…. पार्क में युवक को गोली मारी, एक्टिवा सवार हमलावर फरार

लुधियाना : जमालपुर इलाके में बुधवार दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक का शव एक पार्क में खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्मार्ट मीटर स्थापित करने में सहयोग करें सभी उपभोक्ता: सहायक अभियंता तेजू राम

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) द्वारा जारी निर्देशों एवं विद्युत अधिनियम-2003 के प्रावधानों के अनुसार सभी उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर लगाने एवं पुराने...
article-image
पंजाब , समाचार

दिवाली की रात करीब साढ़े 11 बजे गोली चली : आईएएस की चंडीगढ़ सेक्टर 24 स्थित सरकारी कोठी पर , आईएएस का परिवार जब घर के अंदर मौजूद

चंडीगढ़ : पंजाब कैडर के 2009 बैच के एक आईएएस की चंडीगढ़ सेक्टर 24 स्थित सरकारी कोठी पर दिवाली की रात करीब साढ़े 11 बजे गोली चलने की घटना सामने आई है। जसिके बाद...
article-image
पंजाब

ब्लैकमेल करने, रिश्वत मांगने के आरोप में एओ निलंबित

चंडीगढ़, 29 अगस्त : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सहायक इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और उससे रिश्वत मांगने के आरोप में फरीदकोट में तैनात पीएसपीसीएल के लेखा अधिकारी (एओ) अमित सेतिया को...
Translate »
error: Content is protected !!