हिमाचल भाजयुमो में संगठनात्मक फेरबदल : 17 जिलों के लिए नए प्रभारी नियुक्त

by

प्रदेश अध्यक्ष सनी शुक्ला ने वरिष्ठ नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद जारी की सूची, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की हिमाचल प्रदेश इकाई ने संगठन को मजबूत करने के लिए राज्य के सभी 17 संगठनात्मक जिलों में नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष सनी शुक्ला ने मंगलवार, 3 नवंबर को पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद नियुक्तियों की घोषणा की। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जारी सूची के अनुसार, अरविंद कुमार को चंबा, मनप्रीत सिंह को नूरपुर, नेकराज ठाकुर को कांगड़ा और अभिषेक ठाकुर को पालमपुर का प्रभारी बनाया गया है। शाश्वत कपूर को देहरा, मनोज चंदेल को हमीरपुर, योगेश ठाकुर को ऊना और भुवनेश ठाकुर को बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह संजय बर्ता को सुंदरनगर, अमित ठाकुर को मंडी, अमीन चौहान को कुल्लू, रुचिन चौहान को लाहौल-स्पीति और नील कमल गुप्ता को किन्नौर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विपिन पाल को महासू, रोहित भारद्वाज को शिमला, सुशील कड़शोली को सोलन और निशांत ठाकुर को सिरमौर की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष सनी शुक्ला ने कहा कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठनात्मक समन्वय बेहतर करना, जमीनी स्तर पर गतिविधियों को गति देना और पार्टी कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना है। नवनियुक्त प्रभारी जिला और उप-जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करेंगे।

शुक्ला ने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त प्रभारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और संगठन की गतिविधियों तथा जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

3 माह में सभी 3,615 पंचायतों में किराये पर दी गईं संपत्तियां जांचने के सरकार ने जिला उपायुक्तों को दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में पंचायतों की संपत्तियां कौड़ियों के भाव लीज पर किराये पर दे दी गईं हैं। इसकी न बोली लगाई और न विभाग या प्रशासन से मंजूरी ली। शिकायतें मिलने...
हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडिंग चालान पर वसूल किये पौने दो लाख

ऊना, 9 फरवरी – क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रमेश चन्द कटोच एवं सहायक परिवहन अधिकारी सचिन्द्र चैधरी ने मुस्तैदी दर्शाते हुए मंगलवार को प्रातः 6 बजे बड़ी कार्यवाही करते हुए संतोषगढ़ व मैहतपुर क्षेत्र में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो युवक 110 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

धर्मशाला, 23 अक्टूबर :  जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम द्वारा गश्त के दौरान दो युवकों से 110 ग्राम चिट्टा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांस नहीं ले पाया और हो गया बेसुध : चिकन खाते समय अचानक गले में हड्डी गई फंस – मौत

चुराह (पांगी) में एक व्यक्ति की गले में चिकन की हड्डी फंसने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर के समय घटी। व्यक्ति दोपहर का भोजन करने के लिए अपने क्वार्टर में गया। सुबह...
Translate »
error: Content is protected !!