हिमाचल महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनीं विद्या नेगी

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने ढ़ाई साल बाद आखिरकार महिला आयोग की अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है. हिमाचल सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल्लू जिले के मनाली उपमंडल के बहांग गांव निवासी विद्या नेगी को हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उनका कार्यकाल नियुक्ति की तिथि से आगामी तीन वर्षों तक रहेगा। विद्या नेगी वर्तमान में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर हैं. वह लंबे समय से कांग्रेस संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालती रही हैं। सामाजिक व महिला अधिकारों के मुद्दों पर सक्रिय विद्या नेगी की नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

हिमाचल में सुक्खू सरकार के बनने के बाद से ढाई वर्षों से महिला आयोग का पद रिक्त चल रहा था, जिससे महिला आयोग के कार्य प्रभावित हो रहे थे. आयोग में शिकायतों की सुनवाई, महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जांच तथा सरकार को सिफारिशें देने जैसे अहम कार्य अधर में लटके हुए थे. अब इस नियुक्ति से आयोग के कार्यों में गति आने की उम्मीद है। विद्या नेगी की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग अधिनियम, 1996 और आयोग के नियमों के तहत राज्यपाल द्वारा की गई है. महिला आयोग के अलावा खाली पड़े निगम बोर्डो में भी जल्द नियुक्तियों की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : 4 बच्चों समेत 5 घायल…तेज रफ्तार कार की टक्कर से टूटी रेलिंग फुटपाथ पर सो रहे परिवार पर गिरी

एएम नाथ । शिमला :  शिमला में दिवाली की रात एक  एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से टूटी रेलिंग फुटपाथ पर सो रहे एक गरीब परिवार पर जा गिरी। इस हादसे में 4...
हिमाचल प्रदेश

6.74 लाख रुपये से चोरी : पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की

ऊना: हरोली में खुली एक कंपनी के दफ्तर से 6.74 लाख रुपये से अधिक चोरी हुए हैं। चोरी के आरोप इसी कंपनी के एक कर्मचारी पर लगे हैं, जो दक्षिण दिल्ली निवासीपुरी का रहने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने व सही समय पर उपलब्ध करवाने के निर्देश

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत क्रियांवित योजनाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग डॉ. एस पी कत्याल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाड़िया पंचायत के कोंटा जंगल में पकड़ा तेदुंआ : अभी तक दर्जनों पशुओं को बना चुका था अपना निवाला

बीबीएन, 5 जनवरी। (तारा) : विकास खंड पट्टा के बाड़ियाँ व पट्टा नाली के लोगों के पशुओं को नुकसान पहुंचाने वाते तेदुंए को आखिरकार पिंजरे में पकड़ लिया है। पिछले 6 माह से यह...
Translate »
error: Content is protected !!