हिमाचल मित्र मण्डल के वार्षिक समारोह में कृष्ण कुमार सकलानी का भव्य सम्मान

by

सामाजिक सेवा और उद्यमिता के लिए मिला विशेष सम्मान

नरेंद्र भारती। नई दिल्ली/मंडी : हिमाचल मित्र मण्डल नई दिल्ली के 20वें वार्षिक समारोह में जोगिन्दरनगर विकास मंच के संस्थापक श्री कृष्ण कुमार सकलानी का आयोजकों द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर दिल्ली में रह रहे हिमाचली समुदाय के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने श्री सकलानी के सामाजिक और व्यावसायिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। एक सफल उद्यमी के रूप में उन्होंने न केवल अपने व्यवसाय में उत्कृष्टता हासिल की है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया है।
मण्डी जिला में उनके द्वारा आयोजित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का विशेष उल्लेख किया गया। उन्होंने समय-समय पर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाया है। इसके अलावा, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग प्रदान कर उन्होंने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है।
कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में भी श्री सकलानी ने मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया। इस संकट की घड़ी में उनकी सहायता ने कई परिवारों को राहत पहुंचाई। साथ ही, गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए उन्होंने उदारतापूर्वक आर्थिक सहायता देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
दिल्ली में कार्यरत विभिन्न हिमाचली संस्थाओं के साथ भी श्री सकलानी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। वे सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह के अंत में आयोजकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा हैं। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक संवाद के साथ हुआ, जिसमें हिमाचली संस्कृति की झलक देखने को मिली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी में लॉ कोर्स में 480 सीटों पर होंगे दाखिले : कब तक करें आवेदन और कब होगी प्रवेश परीक्षा

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी  में लॉ कोर्स के लिए 480 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 9 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 26...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशा तस्कर रूबी और कोबरा की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी….पीआईटी एनडीपीएस एक्ट 1988 आदतन नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए एक निर्णायक औजार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आदतन नशा तस्करों पर पहली बार वित्तीय चोट की तैयारी है। प्रदेश पुलिस ने नशा तस्कर रूबी और कोबरा की संपत्ति कुर्क करने के लिए तैयारी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार वर्ष से ऊपर के बच्चे के लिए भी हेलमेट जरूरी : अग्निहोत्री ने सदन में हिमाचल प्रदेश मोटर यान संशोधन नियम सभा पटल पर रखे

रोहित भदसाली। शिमला : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को सदन में हिमाचल प्रदेश मोटर यान अधिनियम, 1988 की धारा 138 के साथ हिमाचल प्रदेश मोटर यान संशोधन नियम सभा पटल पर रखे। इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस हेतु समन्वय बैठक का आयोजन….21 अगस्त को चलेगा जिला स्तरीय अभियान*

एएम नाथ। धर्मशाला :  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) एवं विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर आज उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!