हिमाचल में HRTC की बस पलटी : 13 लोग घायल….शीलघाट से शिमला जा रहे थे यात्री

by
एएम नाथ। दाड़लाघाट :  सोलन के अर्की में शुक्रवार सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। शीलघाट से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नंबर HP-03B 6202 सरयांज-पीपलूघाट सड़क मार्ग पर पलट गई।
यह बस हादसा सुबह करीब 7:40 बजे हुआ है और दुर्घटना का कारण बस का प्रेशर पाइप फटना बताया जा रहा है।
चालक की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बस में सवार करीब 13 यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अर्की के सिविल अस्पताल भेजा गया है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। बस रोजाना शीलघाट से शिमला के लिए करीब 100 किलोमीटर चलती है और दुर्घटना सरयांज गांव से आगे 2 किलोमीटर आगे पीपलूघाट सड़क मार्ग पर हुई है।
घायलों में ये लोग शामिल
दीक्षित ठाकुर पुत्र नरेश कुमार
मनीषा पुत्री सुखदेव
शेर सिंह पुत्र कृष्णू राम
द्रौपती पत्नी राम दास
सुनीता पत्नी जय सिंह
पायल पुत्री अमर सिंह
दीपा पत्नी प्रकाश चंद
कमलजीत पुत्र संतोष कुमार
कपिल देव पुत्र मदन लाल
बलदेव पुत्र सुंदर राम
तान्या पुत्री कमलेश
राकेश कुमार पुत्र रोशन लाल
हीरालाल पुत्र शीशराम शर्मा
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकरण

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए 29 जुलाई करें पंजीकर एएम नाथ। चम्बा जवाहर नवोदय विद्यालय में अपने बच्चों को कक्षा 6 में प्रवेश दिलाने के इच्छुक अभिभावक प्रवेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला मैराथन के माध्यम से खेल पर्यटन के मानचित्र पर बनेगा विशेष स्थान : हेमराज बैरवा

धर्मशाला मैराथन 2025 में देश-विदेश के धावकों की शानदार भागीदारी, उपायुक्त ने वितरित किए पुरस्कार एएम नाथ। धर्मशाला, 25 दिसम्बर : कांगड़ा कार्निवाल 2025 के अंतर्गत आयोजित मैराथन के समापन समारोह में उपायुक्त कांगड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 साल से कम सजा वाले अपराध में पासपोर्ट जारी करने के हिमाचल हाईकोर्ट ने दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने दो साल से कम सजा वाले अपराध में दोषी करार याचिकाकर्ता को पासपोर्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश रंजन शर्मा की अदालत ने पासपोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किड्स कैम्प पब्लिक स्कूल चुवाड़ी की छात्राएं टाप-10 और 11वे स्थान पर

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं कक्षा की परीक्षा मे प्रदेश भर में साईंहिदया 691/700 (9वां )और  अदायिता 689/700 (11वां ) स्थान प्राप्त कर अपने माता...
Translate »
error: Content is protected !!