हिमाचल में अगले 24 घंटे भारी…मनाली में होटल-दुकानें बहीं : ब्यास नदी-पौंग झील उफान पर

by

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मानसूनी बरसात ने कहर ढाया हुआ है। बारिश की वजह से प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।  मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर भारी बरसात की वजह से भूस्खलन और अचानक बाढ़ आने से दुकानें बह गईं, इमारतें ढह गईं। हाईवेसे संपर्क कट गया, यहां तक की आवासीय इलाके पानी में डूब गए।

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य में 25 अगस्त की शाम से 12 बार अचानक बाढ़ आई. दो बड़े भूस्खलन हुए और एक बार बादल फटा. लाहौल-स्पीति जिले में नौ, कुल्लू में दो और कांगड़ा में एक बार अचानक बाढ़ आई. चंबा में एक बादल फाटा. इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है. हालांकि कांगड़ा में एक शक्स डूब गया. किन्नौर में एक व्यक्ति ऊंचाई से गिर गया और उसकी जान चली गई।

मनाली में होटल और दुकानें बहीं :  मंगलवार तड़के कुल्लू जिले के मनाली में एक बहुमंजिला होटल और चार दुकानों ब्यास नदी के पानी में बह गईं. नदी में उफान के कारण पानी मनाली के अलू मैदान में घुस गया. वहीं नेशनल हाईवे जो चंडीगढ़ और मनाली को जोड़ता है उसको कई जगहों पर नुकसन पहुंचा. इतना ही नहीं मनाली-लेह हाईवे का करीब 200 मीटर हिस्से को ब्यास नदी का पानी बहा ले गया. इससे हाईवे बंद हो गया और पर्यटक फंस गए।

कुल्लू शहर को जोड़ने वाली मनाली की दाहिने ओर की सड़क पर भी हालत चिंताजनक है. नेशनल हाईवे के के दो बड़े हिस्से बह गए. मनाली से बुरुआ जाने वाली सड़क भी ओल्ड मनाली के पास बह गई. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, मंगलवार सुबह तक राज्य में कुल 680 सड़कें बंद थीं. बंद सड़कों में से 343 मंडी जिले में और 132 कुल्लू में हैं. प्रदेश में करीब 1,413 ट्रांसफार्मर और 420 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हैं।

पौंग झील का जलस्तर  और बढ़ा :  पौंग झील का जलस्तर लगातार बढ़ने से मंगलवार को झील से छोड़े गए पानी की मात्रा बढ़ा दी गई. पानी बढ़ने से बडूखर-रियाली-हाजीपुर मार्ग पर जलभराव हो गया, जिसके चलते रियाली पंचायत के मंड भोग्रवां सहित 12 गांवों का संपर्क हिमाचल से पूरी तरह कट गया है. हालात गंभीर होते ही रेस्क्यू टीमों ने रियाली क्षेत्र में राहत कार्य शुरू कर दिया. अब तक 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती, थाना प्रभारी पवन गुप्ता और बीएमओ फतेहपुर डॉ. रीचा के नेतृत्व में प्रशासनिक और स्वास्थ्य टीमें मौके पर पहुंची. वहीं एनडीआरएफ की टीमें लगातार प्रभावित गांवों से लोगों को निकालकर सुरक्षित शिविरों तक पहुंचा रही हैं. स्थानीय लोगों की बचाव टीमें भी प्रशासन के साथ राहत कार्यों में सहयोग कर रही हैं।

 4 जिलों में येलो अलर्ट :  हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में आज बारिश के आसार हैं. आज मौसम विभाग की ओर से आज और कल शिमला और मंडी, ऊना, कांगड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 29 अगस्त से एक सितंबर तक मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अब तक 156 लोगों की गई जान :  एसईओसी के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक अचानक बाढ़ की 90, बादल फटने की 42 और बड़े भूस्खलन की 84 घटनाएं सामने आ चुकी हैं. बारिश से संबंधित घटनाओं में 2,454 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 20 जून से 25 अगस्त के बीच बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 156 लोगों जान गई है. प्रदेश में एक जून से 25 अगस्त तक 753 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है. राज्य में अगस्त में अब तक सामान्य से 62 फीसदी ज्यादा बादल बरसे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोई भी व्यक्ति घर बैठे जुड़ सकता है और सरकार के साथ बिजनेस करें : सत्ती

सत्ती ने महिला स्वयं सहायता समूहों को जेम पोर्टल से जुड़ने के लिए किया प्रेरित ऊना 3 मार्च: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज विश्राम गृह ऊना में जिला के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रग तस्करी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई : एक साथ 4 राज्यों में छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

चंडीगढ़ जोनल ऑफिस की ED की टीम ने बुधवार (29 अक्टूबर 2025) को मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में एक साथ छापेमारी की. ये कार्रवाई इंटर-स्टेट ड्रग तस्करी केस से जुड़ी हुई. ED...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों के सम्मान में फेयरवेल एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन

एएम नाथ।  कुल्लू, 18 जनवरी : जिला प्रशासन बुधवार को बहुउद्देश्यीय भवन में उपायुक्त कुल्लू रहीं तोरुल एस. रवीश के सम्मान में फेयरवेल तथा नवपदस्थ उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा के स्वागत (वेलकम) कार्यक्रम का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की सरकार कुप्रबंधन के लिए जानी जाएगी : 16 महीने के कार्यकाल में इस सरकार ने 25000 करोड़ का ऋण ले लिया – मीनाक्षी लेखी

एएम नाथ । शिमला : भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विदेश व संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को पत्रकार वार्ता...
Translate »
error: Content is protected !!