हिमाचल में आएगी शोध की नई क्रांति : CU धर्मशाला में स्थापित होगी राज्य की पहली एडवांस रिसर्च लैब

by

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुडऩे जा रहा है। भारत सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में प्रदेश की पहली एडवांस रिसर्च सैंपल लैब स्थापित की जाएगी। यह कदम राज्य में शोध की गुणवत्ता को बढ़ाने और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है, जिससे हिमाचल के शैक्षणिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत प्रकाश बंसल ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि इस लैब की स्थापना भारत सरकार के एएनआरएफ पेपर प्रोजेक्ट के तहत की जा रही है। इस परियोजना को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए विश्वविद्यालय आईआईटी रोपड़ के साथ एक एमओयू साइन कर रहा है। यह अपनी तरह की पहली एडवांस मल्टी-मटेरियल लेबोरेट्री होगी, जो अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

काला अंब की दवा इकाई पर DCA का शिकंजा…. उत्पादन बंद रखने के आदेश

एएम नाथ।  नाहन: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के कालाअंब स्थित मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (DCA) ने कड़ी नियामक कार्रवाई की है। राज्य और केंद्र के अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने लिया हालात का जायजा

एएम नाथ। चम्बा : पूर्व शिक्षा मंत्री व पूर्व विधायक डलहौजी आशा कुमारी ने गांव एलेननाली का दौरा किया। उन्होंने भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त घरों का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाली एवं अनुपयोगी सरकारी भवनों की जानकारी तुरंत भेजें .. अन्य विभागों को आवंटित करके इन भवनों का किया जाएगा सदुपयोग : गंधर्वा राठौड़

एएम नाथ। हमीरपुर 27 मार्च। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों एवं उपक्रमों के खाली पड़े एवं अनुपयोगी भवनों की रिपोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC तथा SSP मण्डी के कार्यालयों का देई कार्यक्रम के तहत छात्राओं को एक्सपोजर विजिट करवाया :

मंडी 7 दिसंबर: बाल विकास परियोजना अधिकारी,सदर, मंडी वंदना शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना सदर मंडी के पर्यवेक्षक वृत्त टारना द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) मंडी की बारहवीं कक्षा की कला...
Translate »
error: Content is protected !!