हिमाचल में एंट्री टैक्स को लेकर विवाद के बीच सीएम सुखविंदर सिंह ने स्पष्ट की स्थिति

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा विधायक दल पर पलटवार किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में गहरी गुटबाज़ी है. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि विधानसभा में रणधीर शर्मा का गुट नियम- 67 के तहत चर्चा की मांग कर रहा था।

उन्होंने कहा कि भाजपा जो बात कर रही है, वह सही नहीं है. सरकार ने यह नोटिफिकेशन इसलिए जारी की है, ताकि DC अपने स्तर पर रोस्टर में बदलाव कर सके, जहां इसकी ज़रूरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 31 मई से पहले चुनाव संपन्न करवाएगी।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाहरी राज्यों के वाहनों पर बढ़ाए गए एंट्री टैक्स को लेकर राज्य सरकार की स्थिति स्पष्ट की. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बढ़ाए गए टैक्स को लेकर कहा कि सरकार ने कोई ग़लत काम नहीं किया है. उन्होंने कहा कि दो श्रेणी की गाड़ियों को लेकर कंफ्यूजन हो रहा है. सरकार ने पांच सीटर गाड़ी का एंट्री टैक्स से 70 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपए किया है, जबकि छह सीटर का टैक्स 130 रुपए से घटाकर 100 रुपए किया गया है. अन्य श्रेणियों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं है. उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बात करेंगे. पंजाब और हरियाणा हमारे भाई हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बॉर्डर पर विरोध करना सही नहीं है. NHAI के नियमों के तहत दोनों कैटेगरी पर सामान टोल लिया जाता है. ऐसे में टेक्निकल हिंच के चलते राज्य सरकार ने दोनों श्रेणियां को एक कर दिया है।

वहीं, राज्य के कार्यकारी मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से पूर्व मुख्य सचिवों पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीनों अधिकारियों को उनका संरक्षण है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों की आपस की लड़ाई के चलते ऐसी स्थिति हुई है. वे इस विषय पर अधिकारियों से बात करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि वो इस मामले में जानकारी प्राप्त करेंगे. कहीं पर कुछ गलत पाया जाता है, तो उसकी जांच की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां प्रकाशित : मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य करें

ऊना – जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(अ.जा.), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना तथा 45-कुटलैहड़ की फोटोयुक्त मतदाता सूची-2023 का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं...
article-image
पंजाब , समाचार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शहीद किसानों को परिवारों को तीन तीन लाख देने की घोषणा सराहनीय कदम: हरपुरा

गढ़शंकर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव दुारा किसान आंदोलन के दौरान सात सौ शहीद हुए किसानों के परिवारों को तीन तीन लाख देने की घोषणा देने की घोषणा सराहनीय है। यह शब्द आल...
Translate »
error: Content is protected !!