हिमाचल में तीन तहसीलदारों के तबादले, 12 नायब तहसीलदार पदोन्नत

by
एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन तहसीलदारों के तबादले और 12 नायब तहसीलदारों की पदोन्नति कर उन्हें नए स्थानों पर तैनाती देने के आदेश जारी किए हैं।
सार्थक शर्मा को रोहड़ू से कोटली, आशीष को कोटली से चुराह, और हुसन चंद को खुडियां से मंडी स्थानांतरित किया गया है। पदोन्नति के बाद देश राज को तहसीलदार टिक्कर, किरण देवी को निहरी, कुश कुमार को नेरवा, रोहित को कुपवी, नीरज को बंजार, अनिल शर्मा को ननखड़ी, अभिराय सिंह ठाकुर को सलूणी, सौरभ धीमान को टौणी देवी, रजत शर्मा को निरमंड, और अत्तर सिंह को संगड़ाह में तैनाती दी गई है।
तहसीलदार संजीव कुमार और ज्ञानचंद के तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। इन दोनों अधिकारियों को विभागीय कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही आबकारी विभाग ने तीन ग्रेड-2 अधीक्षकों को पदोन्नत कर सहायक आयुक्त बनाया है। प्रधान सचिव देवेश कुमार की ओर से जारी अधिसूचना में अनिता कुमारी, तरसेम चंद, और मनोज कुमार को पदोन्नत किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के परेल में पंचर की दुकान में टायर फटने से व्यक्ति की मौत

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला के सुल्तानपुर के साथ लगते मोहल्ला परेल में शनिवार को एक टायर पंचर की दुकान में टायर फटने से हुए जोरदार धमाके में टायरमैन की दर्दनाक मौत हो...
हिमाचल प्रदेश

मोबाइल ऐप के माध्यम से कराएं पीएम किसान सम्मान निधि के लिए केवाईसी

धर्मशाला, 26 जुलाई। तहसीलदार धर्मशाला गिरिराज ठाकुर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपनी केवाईसी नहीं करवाई है वे भारत सरकार द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में पोषण जागरूकता शिविर के जरिए महिलाओं को किया जागरूक

रोहित भदसाली।  ऊना 20 सितम्बर :  समेकित बाल विकास परियोजना हरोली में पोषण माह के तहत खंड स्तरीय पोषण जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस पोषण जागरूकता शिविर की अध्यक्षता एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति का मजाक बना दिया , कांग्रेस के नेता जरा अपने नेता को समझाएं : पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार

पालमपुर : पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि आज कल राहुल गांधी विदेश में हैं और लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ-कुछ कह रहे है, जिसे पढ़ कर शर्म आती है। अमेरिका...
Translate »
error: Content is protected !!