हिमाचल में नए साल का पहला हादसा, कार दुर्घटना में 2 युवतियों समेत 3 की मौत

by

एएम नाथ। कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में नए साल की शुरुआत एक दर्दनाक हादसे के साथ हुई है। कुल्लू जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों युवक-युवतियां कसोल में बर्थडे पार्टी और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद कार में सवार होकर लौट रहे थे।
इसी दौरान कुल्लू के भूतनाथ वैली ब्रिज के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिनमें दो युवतियां शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
नए साल के पहले ही दिन हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने की मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक : समाज के सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने अनेक कल्याणकारी नीतियां और फ्लैगशिप कार्यक्रम किए शुरू – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ : शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक कर सभी संबंधित विभागों की कार्य प्रणाली की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज...
article-image
पंजाब

Punjab Budget “Act of Deception”

Hoshiarpur/Mar.9/Daljeet Ajnoha : Bahujan Samaj Party (BSP) Punjab president and Chandigarh in‑charge Dr. Avtar Singh Karimpuri has slammed the budget presented by the Punjab government in the state assembly, calling it “directionless,” “anti‑people,” and...
article-image
पंजाब

18 महीनों में मान सरकार ने 37 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी,12 हजार कच्चे कर्मचारियों को किया पक्‍का : अहबाब ग्रेवाल

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सरकार द्वारा पिछले डेढ़ साल के दौरान युवाओं को लगातार सरकारी नौकरी दी गई, इससे इस बार राज्य के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक प्राथमिकता बैठकें-प्रदेश सचिवालय के आर्मजडेल भवन फेज-3 में होगी

एएम नाथ। शिमला : वार्षिक बजट 2025-26 में विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में दो दिवसीय बैठकों का आयोजन 3 और 4 फरवरी, 2025 को...
Translate »
error: Content is protected !!