हिमाचल में पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृहों की होगी ऑनलाइन बुकिंग : भुगतान राशि का 50 प्रतिशत अग्रिम रूप से ऑनलाइन जमा कराना होगा अनिवार्य

by
एएम नाथ। शिमला :, 6 मई । हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत आने वाले सभी विश्राम गृहों को आम जनता के लिए ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया है।
यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के सभी विश्राम गृहों में एक-एक वीआईपी कक्ष को छोड़कर शेष सभी कमरे अब ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आम लोगों के लिए बुक किए जा सकेंगे। यह निर्णय जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित हो सके।
सरकार के इस आदेश के अनुसार बुकिंग के समय कुल भुगतान राशि का 50 प्रतिशत अग्रिम रूप से ऑनलाइन जमा कराना अनिवार्य होगा। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी और भुगतान के तुरंत बाद आरक्षण की पुष्टि हो जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएगी। इसका उद्देश्य सरकारी सुविधाओं को आम लोगों की पहुंच में लाना और बिचौलियों की भूमिका को समाप्त करना है।
दरअसल अब तक विश्राम गृहों में बुकिंग की प्रक्रिया काफी हद तक ऑफलाइन और विभागीय अनुशंसा पर निर्भर हुआ करती थी। इससे आम जनता को कम ही अवसर मिलते थे। लेकिन ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू होने से किसी भी नागरिक को पारदर्शी तरीके से आरक्षण पाने का अवसर मिलेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ 29 नवंबर को नूरपुर में होगी महिला व पुरुष वर्ग की मैराथन : एसडीएम गुरसिमर सिंह

विजेताओं को मिलेंगे नकद ईनाम, मैराथन में हिस्सा लेने के लिए 27 नवंबर तक करें आवेदन नूरपुर, 25 नवंबर। पुलिस तथा प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध जारी मुहिम को और सशक्त बनाने के लिए...
हिमाचल प्रदेश

बस रूट परमिट व ट्रांस्फर से संबंधित आवेदन 23 जून तक

ऊना: आरटीओ ऊना राजेश कौशल ने ऊना जिला के सभी निजी बस मालिकों, स्कूल प्रबंधकों, आॅटो रिक्शा मालिकों व हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम को सूचित करते हुए बताया है कि बस रूट परमिट ट्रांस्फर,...
article-image
पंजाब

पुरानी पेंशन बहाल न करने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

गढ़शंकर : पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी पंजाब और सी.पी. एफ. कर्मचारी यूनियन पंजाब के मिले-जुले आह्वान पर एन.पी.एस .पीड़ित कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल न करने के विरोध में बंगा चौक गढ़शंकर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिछले 4 वर्षों में कुटलैहड़ में 6556 परिवारों को प्रदान की सामाजिक सुरक्षा पेंशनः कंवर

वीरेंद्र कंवर ने समलाड़ा, जसाणा, लखरूंह, हथलौण, जंडूर, दनोह, हटली व हटली पटियालां में की संपर्क से समर्थन यात्रा ऊना, 3 फरवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर...
Translate »
error: Content is protected !!