हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल : पीजीआई चंडीगढ़ में अक्टूबर माह में 5 मरीज़ों की हुई थी मौत

by

नालागढ़ : 2022 के 11 महीनों में हिमाचल में बनी 163 के क़रीब दवाइयों के सैंपल फेल हो चुके हैं। दवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए ड्रग विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद चल रहा है। अभी हाल ही में नक़ली दवाओं के अवैध धंधे का विभाग द्वारा पर्दाफाश किया गया था।
बीते दिनों सीडीएससीओ द्वारा जारी ड्रग अलर्ट में हिमाचल में बनी 27 दवाओं के सैंपल फेल हुए थे, जिसमें कालाअंब की निक्सी इंडस्ट्री के 14 सैंपल फेल हैं। इस साल फेल हुई दवाओं में सिरदर्द, पेनकिलर, एलर्जी, हार्ट, बीपी समेत कैल्शियम व विटामिन की दवाएं शामिल हैं।
5 की हुई थी मौत पीजीआई चंडीगढ़ में :
पीजीआई चंडीगढ़ में अक्टूबर माह में 5 मरीज़ों की मौत हुई थी, जिसके बाद सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद तुरंत ड्रग विभाग की टीम ने निक्सी लैब से सैंपल भरे, जो पाए गए।
गत दिन जारी ड्रग अलर्ट में 14 सैंपल फेल होने की बात कही गई है। सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले जिस इंजेक्शन के अलग-अलग बैच के सैंपल फेल हुए है, उसका उत्पादन मौत होने का मामला सामने आने के बाद ही राज्य ड्रग विभाग ने बंद करा दिया था।
उद्योग में इंजेक्शन का उत्पादन बंद :
राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह ने बताया कि PGI में 5 लोगों की मौत का मामला सामने आने के बाद निक्सी लैबारेट्रीज में इंजेक्शन के उत्पादन पर रोक है। ड्रग विभाग ने सैंपल लिए थे, जो जांच में फेल हो गए हैं। ड्रग विभाग दवाओं की क्वालिटी सुधारने पर ज़ोर डाल रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर को जिला बनाने की उठाई मांग :गढ़शंकर के कुछ गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने के आप सरकार के प्रस्ताव के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने अदालती काम किया बंद

गढ़शंकर : गढ़शंकर उपमंडल को विभाजित करने और गढ़शंकर के कुछ गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने के आप सरकार के प्रस्ताव के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने आज एडवोकेट पंकज कृपाल अध्यक्ष...
article-image
पंजाब , हरियाणा

हमारा गठबंधन सीधे जनता के साथ : हरियाणा सीएम नायब सैनी

जालंधर :  जालंधर में जैन समाज के कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करने पहुंचे । इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने भोरंज के कंज्याण में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की : जाहू में उप-तहसील, लदरौर में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा- 50 करोड़ रुपये से कराह में बनेगा प्रदेश का पहला राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल

भोरंज  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र के तहत कंज्याण गांव में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने इस अवसर पर लोगों की विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वामित्व योजना के तहत जिला के 2359 आबादी देह गांवों का सर्वेक्षण पूरा- अपूर्व देवगन

एएम नाथ। मंडी, 22 नवंबर। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राजस्व अधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!