हिमाचल में बादल फटने से हुए नुकसान पर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने जताई चिंता

by

शिमला, 1 अगस्त । हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के बाद गुरुवार तड़के बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लापता हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने इस पर अपनी चिंता व्यक्त की है। हिमाचल प्रदेश में अब तक लगभग 50 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। इनमें से कुछ लोगों का पता अब भी नहीं चल पाया है। दो लोगों की मौत की सूचना भी मिली है, जिनके शव नेशनल हाईवे के पास मिले थे।

बारिश ने मनाली को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले हाईवे को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। यह न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि पर्यटन उद्योग के लिए भी झटका है।

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से बात की है और उन्हें जमीनी स्थिति की जानकारी दी है। स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। बचाव और नुकसान की भरपाई के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश में जो फिर से बारिश के कारण जो नुकसान हुआ है, वह सबके लिए चिंता का कारण है। आज मेरी मुख्यमंत्री जी से भी बात हुई है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से बात हुई है। जो नुकसान की जानकारी प्राप्त हुई है उसके मुताबिक हिमाचल प्रदेश में लगभग 50 से ज्यादा लोग लापता हैं और दो लोगों के शव मिले हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग को भी नुकसान हुआ है।”

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक और भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं, और स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में आदित्य बख्शी ने जीता रजत पदक : आदित्य ने उत्तर व पूर्व जोनल इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता, पीयूएसएसजीआरसी लौटने पर आदित्य को किया सम्मानित

होशियारपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर होशियारपुर में बीएएएलएलबी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी और जगमोहन्स इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे के कराटेका आदित्य बख्शी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में रजत...
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों के पुनः निरीक्षण के लिए नियुक्त किये निरीक्षण अधिकारी

शिमला, 19 सितम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी नारकण्डा, छोहारा, जुब्बल, ठियोग, रामपुर, मशोबरा व बसंतपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में महिला एवं बाल विकास योजनाओं के सराहनीय परिणाम : व्यापक जागरुकता कार्यक्रमों के चलते 954 तक पहुंचा बाल लिंगानुपात

खंड स्तरीय समिति की बैठक में एसडीएम ने की योजनाओं की समीक्षा सुजानपुर 27 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुजानपुर खंड में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं के सराहनीय परिणाम सामने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनोटा के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित चंबा-चुवाड़ी टनल निर्माण की फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार निर्माण को केंद्रीय संस्था या आउटसोर्स एजेंसी से वित्त पोषण की योजन : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। चम्बा,...
Translate »
error: Content is protected !!