हिमाचल में लोकसभा की तीन सीटों पर चेहरे बदल सकती है भाजपा : शिमला में बीजेपी स्क्रीनिंग कमेटी का देर रात तक मंथन

by
एएम नाथ। शिमला  :   हिमाचल की चार लोकसभा सीटों में से भाजपा तीन सीटों पर प्रत्याशी बदल सकती है। पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शिमला चक्कर कार्यालय दीपकमल में हुई, जो देर रात तक चली। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी आए थे। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, डा. सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा और त्रिलोक कपूर के अलावा पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, सुरेश कश्यप और त्रिलोक जम्वाल इत्यादि शामिल हुए। बैठक में चारों संसदीय सीटों पर संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई। केवल हमीरपुर सीट ऐसी है, जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ही एकमात्र दावेदार हैं। शिमला सीट पर भी सुरेश कश्यप ही प्रत्याशी होंगे, लेकिन यदि महिला कोटा लगा तो रीना कश्यप को भी चुनाव लडऩा पड़ सकता है।
पार्टी चार सीटों में से एक टिकट महिला को देना चाहती है। संसदीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक फार्मूला यह भी लगा दिया है कि जो नेता कैबिनेट मंत्री रहते चुनाव हारा है, वह पैनल में नहीं आएगा। इस कारण मंडी सीट पर गोबिंद सिंह ठाकुर और कांगड़ा सीट पर राकेश पठानिया अब पैनल में नहीं हैं, लेकिन मंडी सीट पर मनाली से चमन कपूर और करसोग से बिहारी लाल शर्मा नए चेहरों के रूप में चर्चा में आए हैं। कांगड़ा सीट की यदि बात करें तो डा. राजीव भारद्वाज, त्रिलोक कपूर, घनश्याम शर्मा इत्यादि के नाम पहले चर्चा में रहे हैं, लेकिन यहां कोई नया सरप्राइज देखने को मिलेगा। इस बैठक को जल्दी इसलिए करना पड़ा, क्योंकि पार्लियामेंट्री बोर्ड ने पैनल मांग लिए थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी में चालक पद के ड्राइविंग टेस्ट एक व दो अप्रैल को बिलासपुर में

ऊना : आर.एम. एचआरटीसी सुरेश धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर मंडल के अधीनस्थ हमीरपुर, बिलासपुर, देहरा, ऊना व नालागढ़ के लिए चालक पद के लिए आवेदन करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शहर वासी एकजुटता के साथ करें सहयोग: ब्रम शंकर जिंपा

शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए एन.जी.ओज, स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों के सहयोग से निकाली गई स्वच्छता रैली होशियारपुर, 17 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा शहर वासियों को अपील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

900 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर की अफ़वाहें निराधार

एएम नाथ । शिमला :  राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि शिमला पुलिस ने राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े 900 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोर्टमोर स्कूल में चिट्टा के विरुद्ध आयोजित किया विशेष जागरूकता कार्यक्रम : अधिकारियों ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के एंटी चिट्टा प्रदेशव्यापी अभियान के तहत आज यहां राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!