हिमाचल में सियासी संकट के बीच तीनों निर्दलीय विधायकों ने सौंपा इस्‍तीफा : अब नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे

by
राज्य की राजनीति में नया समीकरण बनने की संभावना
एएम नाथ। शिमला :    हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक  उथल-पुथल के बीच, तीन निर्दलीय विधायकों ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा को अपना इस्तीफा सौंप दिया। निर्दलीय केएल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मुलाकात की और विधानसभा सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा। निर्दलीयों के मुताबिक उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के हित में विधायक पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अकेले उपचुनाव लड़ेगी। बीजेपी के टिकटों की घोषणा जल्द होगी। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ देश प्रगति कर रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।’ इसके बाद निर्दलीय राज्यपाल से मिलने राजभवन के लिए रवाना हो गए। अब नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे से राज्य की राजनीति में नया समीकरण बनने की संभावना है। अब कुल नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस के छह अयोग्य बागियों की सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है। निर्दलीय विधायकों ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान करने के बाद सरकार ने उन्हें परेशान किया। उन्होंने कहा कि वह एक दो दिन में बीजेपी में शामिल होंगे।
विधायकों ने स्पीकर से भी मुलाकात की। उनके द्वारा खाली की गई सीटों पर भी चुनाव होंगे। जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है वे हैं होशियार सिंह (देहरा), केएल ठाकुर (नालागढ़) और आशीष शर्मा (हमीरपुर)। धर्मशाला, सुजानपुर, गगरेट, कुटलेहर, लाहौल-स्पीति और बड़सर में भी उपचुनाव होंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा से हुए नुक़सान के पुनर्निर्माण के लिए बजट देने के लिए केंद्र सरकार का आभार : सभी वर्गों के सशक्तिकरण का साधन है यह बजट – जयराम ठाकुर

विकसित भारत के लक्ष्यों को हासिल करने में मील का पत्थर है बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, व्यापार और रोजगार को मिलेंगे नए अवसर एएम नाथ। शिमला पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी नेता के घर पर ED की रेड : 2 करोड़ कैश, 6 किलो सोना, 300 किलो चांदी बरामद

चंडीगढ़ : हरियाणा और पंजाब में ‘ डंकी रूट ‘ के माध्यम से विदेश भेजने वाले सिंडिकेट पर प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। जालंधर जोनल ऑफिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर सम्पन्न

एएम नाथ।  कुल्लू, 28 दिसंबर : जवाहर नवोदय विद्यालय, बंदरोल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शिविर का आयोजन 22 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वेतन कटौती प्रस्ताव पर बवाल, डॉ. पुंडीर ने सरकार को घेरा

“कर्मचारी विरोधी फैसला वापस लें”, महासंघ की चेतावनी 3% कटौती पर आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी एएम नाथ। शिमला : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!