हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती : सुक्खू

by

सरकारी अस्पतालों में लगेंगी अत्याधुनिक एमआरआई मशीनें

मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में लिए बड़े फैसले, भर्ती और आधुनिक उपकरणों पर जोर

प्रदेश के सरकारी अस्पताल होंगे हाईटेक, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए कई अहम निर्णय

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को शिमला में स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की समयबद्ध खरीद के निर्देश दिए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, कुल्लू, ऊना, सोलन, धर्मशाला और पालमपुर, जिला अस्पताल किन्नौर तथा डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, नाहन में 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसके अलावा प्रदेश के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीनें लगाने का भी निर्णय लिया गया है, जिससे मरीजों को बेहतर और सटीक जांच सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
दैनिक स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए जिला अस्पताल नाहन एवं हमीरपुर तथा क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर, सोलन और धर्मशाला में डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें स्थापित की जाएंगी। वहीं, दुर्गम क्षेत्रों में छाती संबंधी रोगों की जांच तथा क्षय रोग (टीबी) की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करने के लिए 42 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी है। इनमें से 14 मशीनें पहले ही प्राप्त हो चुकी हैं और शेष मशीनें जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और तकनीशियनों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी सात सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में आवश्यक मानव संसाधन शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की खरीद निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर मिल सकें। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केस दर्ज – बुरी आत्मा भगाने के नाम पर तांत्रिक ने ठगे 7 लाख रुपये

रोहित भदसाली। मंडी  :  जिले में आस्था के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. खुद को माता शिकारी देवी का पुजारी बताने वाले एक तांत्रिक ने प्रदेश के विभिन्न जिलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत सदस्य के दो पदों के लिए 25 को होगा मतदान

हमीरपुर 22 फरवरी। विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के वार्ड नंबर-4 गांव भजलाह और ग्राम पंचायत मुंडखर के वार्ड नंबर-5 गांव मुंडखर गैंडा में पंचायत सदस्य के खाली पदों के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 अगस्त को मैहिंदवानी में शाम तीन वजे : प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगो के वाहनों व क्रैशरों से आ रहे ओवरलोडिड टिप्परों के लिए रास्ता बंद करने का फैसला

गढ़शंकर। लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी ईलाका बीत पंजाब व हिमाचल पद्रेश की संघर्ष कमेटी की मीटिंग गांव मैंहिंदवानी में हुई। जिसमें प्रदूषण व ओवरलोडिड टिप्परों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने और संघर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनवाईके ने अंब में कोरोना पर लोगों को किया जागरूक

ऊना : नेहरु युवा केंद्र ऊना द्वारा जन-जन को कोरोना से बचाओ मुहिम के अंतर्गत नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा अंब बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!