हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र 18 अगस्त से कुल 12 बैठकें, अधिसूचना जारी : कुलदीप सिंह पठानिया

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा‍ कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा का नवम एवं मॉनसून सत्र 18 अगस्त से 02 सितम्बर, 2025 तक शिमला विधानसभा में आयोजित किया जाएगा।


इस सत्र में कुल 12 बैठकें आयोजित की जाएंगी। पठानिया ने कहा कि राज्यपाल महोदय की संस्तुती के उपरान्त विधानसभा सचिवालय द्वारा आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
उन्होने कहा कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही माननीय सदस्य अब अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बन्घित प्रश्न एवं अन्य सूचनाएँ ऑन लाईन तथा ऑफ लाईन माध्यम से विधान सभा सचिवालय को भेज सकते हैं।
पठानिया ने कहा कि 18 अगस्त को सत्र का शुभारम्भ अपराह्न 2:00 बजे होगा तथा प्रथम दिन शोकोदगार होंगे । इस मॉनसून सत्र मे कुल 12 बैठकें होंगी जिसमें 21 अगस्त व 28 अगस्त गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्रग सेंसस की आड़ में किया जा रहा निजी पार्टी का राजनीतिक सर्वे : डीटीएफ

ड्रग एवं सामाजिक-आर्थिक सर्वे के नाम पर शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूटियां लगाए जाने के विरोध में डीटीएफ ने किया रोष प्रदर्शन गढ़शंकर, 14 जून : पंजाब सरकार द्वारा ड्रग एवं सामाजिक-आर्थिक सर्वे के नाम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साबुन उद्योग से संबंधित बाहनों व ओवरलोडिड टिप्परों के लिए रास्ता बंद कर लगाया अनिशचितकालीन के लिए धरना : लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी ने

लोग बचाओ गांव बचाओं संघर्ष कमेटी ने की घोषणा 15 दिन में हमारी मागों का समधान नहीं हुया तो हिमाचल में लगे साबुन उद्योग के गेट पर लगाएगे धरना गढ़शंकर: पंजाब से स्टे हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का किया उद्घाटन एएम नाथ।  धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला में पशु पालन विभाग के उप-निदेशक कार्यालय के नए भवन का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गद्दी समुदाय की बकरी चोरी मामलों में प्राथमिकता पर हो छानबीनः डीसी

गद्दी समुदाय की सुविधा के लिए परमिट के पिछले पृष्ठ पर प्रकाशित होंगे हेल्पलाइन नंबर ऊना (16 जनवरी):  गद्दी समुदाय की बकरी चोरी मामलों को पुलिस प्राथमिकता के आधार पर छानबीन करे, क्योंकि उनकी...
Translate »
error: Content is protected !!