हिमाचल सरकार ने पूरा किया महिलाओं को 1500 का वादा – मुकेश अग्निहोत्री

by
बीजेपी करती रही गुमराह, हमने खाते में भी डाल दिए पैसे
एएम नाथ । ऊना, 19 जून। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने का अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही थी। बीजेपी वाले महिलाओं को कहते थे कि 1500 रुपये के लिए फॉर्म भरने में अपना समय बर्बाद ना करें। लेकिन जिला के जिन लोगों ने राज्य सरकार पर विश्वास जताया उनको आज जून की तिमाही के 4500-4500 रुपये एकमुश्त खाते में डाले गए हैं।
उप मुख्यमंत्री ने हरोली के कांगड़ में बुधवार को हुए सम्मान निधि वितरण के शुभारंभ समारोह में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये देने के अपने वायदे को पूरा किया है। उन्होंने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में सम्मान निधि पाने वाली लाभार्थी महिलाओं को बधाई दी, वहीं महिला कल्याण के इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि योजना के पहले चरण में ऊना जिले की करीब सवा 7 हजार महिलाएं लाभान्वित हो रही हैंं, उन्हें 3 करोड़ 27 जाख 60 हजार रुपये वितरित किए गए हैं।
बता दें, कांगड़ में हुए इस समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल तथा चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू भी उपस्थित रहे।
*बोले…हम पहचान देख कर नहीं डालते पैसे*
*जो भी हकदार, उन सभी को मिलेगी सम्मान निधि*
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार पार्टी की पहचान देख कर पैसे नहीं डालती। महिला किसी भी पार्टी की हो प्रत्येक पात्र महिला 1500 रुपये की हकदार है और उनके खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जब 1 अप्रैल से प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये डालने का कार्य आरंभ किया था, तब विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने इसमें अड़ंगा लगवा दिया और उनकी शिकायत पर चुनाव आयोग ने 15 सौ रुपये को महिलाओं के खाते में डालने पर रोक लगा दी थी।
लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खु ने फैसला किया कि महिलाओं को किए गए वायदे के अनुरूप अप्रैल, मई और जून माह की किश्तें एक साथ दी जाएंगी। यह मुख्यमंत्री की जनहितैषी सोच को दिखाता है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीजेपी ने सरकार को गिराने की भरपूर कोशिश की लेकिन उनके सभी पैंतरे विफल रहे।
*राजनेता की जुबान ही सबसे बड़ा भरोसा*
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी सरकार की लोकप्रियता का पैमाना उसका वायदा होता है और राजनेता की जुबान सबसे बड़ा भरोसा होता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्रियों द्वारा किए गए वायदे पूर्ण होने पर जनता का विश्वास सरकार पर बनता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता से जो दो बड़े वायदे किए थे, उन्हें पूरा कर लिया गया है। पहला वायदा पूरा करते हुए प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करके उनके बुढ़ापे को सुरक्षित बनाया है। और अब महिलाओं को 1500 रुपये देने के बवायदे को पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की डोर एक ऐसी ईमानदार सरकार के हाथ में है जो अपने राज्य की जनता के हित में किए गए वायदों को पूर्ण करती है।
*हरोली की साढ़े 5 हजार महिलाओं को 2.50 करोड़*
उप मुख्यमंत्री ने हरोली की जनता का आभार जताते हुए कहा कि हरोली क्षेत्र की जनता ने उन्हें लगातार 25 वर्षों से सेवा करने का मौका दिया है। हम कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। हरोली की जनता ने 1500 रुपये की बात पर विश्वास जताया और सबसे आगे बढ़कर फार्म भरे । इसी का नतीजा है कि जिले की करीब सवा 7 हजार लाथार्थियों में से करीब साढ़े 5 हजार लाभार्थी महिलाएं अकेले हरोली विस क्षेत्र की ही हैं। उन्हें समारोह में 4500-4500 रुपये प्रदान करते हुए करीब 2.50 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक जय किशन रोड़ी ने किया बीत इलाके गांवों का दौरा

समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा गढ़शंकर : आज हलका गढ़शंकर के विधायक जय किशन रौड़ी ने अपने कार्यकर्ताओं की टीम के साथ बीत इलाके के गांव गढ़ी मानसोवाल, टिब्बियां, महिंदवाणी पहुंचे और यहां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल दहला देने वाली वारदात : भाई ने बड़ी बहन को मारी पांच गोलियां…. मौके पर ही हुई मौत

 सोनीपत  :  हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव बड़वासनी में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. यहां एक युवक ने अपनी बड़ी बहन को पांच गोलियां मारकर मौत के घाट...
article-image
पंजाब

National Lok Adalat to be

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 6 : The District Legal Services Authority (DLSA), Hoshiarpur, will organise the second National Lok Adalat of 2026 at district and sub-divisional levels on May 9. The event will be held under...
article-image
पंजाब

डी.ए.वी. बी.एड. कॉलेज , होशियारपुर में विदायगी समारोह का धूम धाम से आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.आर एम भल्ला के मार्गदर्शन में चल रही संस्था डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में एम.एड. तथा बी.एड. सेमेस्टर-2 की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!