हिमाचल पुलिस का जवान पकड़ा गया चिट्टे के साथ : बाइक सवार साथी के साथ नाके के दौरान गया पकड़ा

by

एएम नाथ :  सोलन। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का काला कारोबार बहुत ज्यादा फैल चुका है। शुरुआत में पड़ोसी राज्यों के लोग ही चिट‌्टे की तस्करी करते पकड़े जा रहे थे, लेकिन अब स्थानीय युवा ही नहीं हिमाचल प्रदेश पुलिस का जवान भी नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुआ है।

जिला सोलन के कुनिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने बाइक सवार युवकों की जब गहनता से जांच की तो एक पुलिस कांस्टेबल निकला।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुबाथू की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक भारी मात्रा में चिट्टा सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना कुनिहार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सनोगी के समीप नाकाबंदी की। जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों की पहचान 28 वर्षीय अंकुश कुमार, निवासी गांव नम्होल, डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की, जिला सोलन और 28 वर्षीय नितीश निवासी गांव टियुकरी (स्यांवा), डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 4.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपित अंकुश कुमार वर्तमान में शिमला में एसडीआरएफ में पुलिस कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने मौके पर मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।   डीएसपी सोलन अशोक चौहान ने बताया कि आरोपितों से गहन पूछताछ जारी है और नशा तस्करी के नेटवर्क को उजागर करने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर जोन के स्कूलों का चार दिवसीय जोनल टूर्नामेंट संपन्न : हैंडबाल तथा खो-खो में हैबोवाल की हरी झंडी, नैशनल कबड्डी मुकाबलों में हैबोवाल, फुटबाल अंडर-19 में धमाई

गढ़शंकर: 28 अगस्त: स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायत अनुसार चल रहे जोनल टूर्नामैंट के तहत जोन गढ़शंकर के जोनल टूर्नामैंट सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गढ़संकर में शानोशौकत के साथ संपन्न हुए। टूर्नामैंट के समापन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल ने कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का किया निरीक्षण

एएम नाथ। सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने...
article-image
पंजाब , समाचार

SHO और उसके साथी को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो  ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान कपूरथला जिले के फगवाड़ा सिटी पुलिस स्टेशन में एसएचओ के पद पर तैनात पुलिस इंस्पेक्टर जतिंदर कुमार को उसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब एमएसपी से ज्यादा रेट नहीं विकेगी : अधिक रेट पर शराब बेचने की शिकायतें प्राप्त हुई, 70 कारोबारियों के चालान किए जा चुके – डॉ. यूनुस

शिमला. हिमाचल प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू हो चुकी है। अब शराब एमएसपी पर बिक रही है। हालांकि, ठेके पर शराब के अधिक दाम भी वसूले जा रहे हैं। अब प्रदेश सरकार भी...
Translate »
error: Content is protected !!