हैट्रिक लगाने वाले पूर्व विधायक भाजपा में शामिल: अविनाश राय खन्ना ने किया भाजपा में शामिल

by

गगरेट : कांग्रेस को चुनाव से पहले उस समय बड़ा झटका लगा है जब पार्टी के तीन बार के विधायक और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव राकेश कालिया भाजपा में शामिल हो गए।। उन्हें भाजपा में हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा में भाजपा का पटका पहना शामिल किया।
कांग्रेस ने इस बार यहां से युवा चेहरे चैतन्य शर्मा को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। जिससे नाराज होकर कालिया कांग्रेस का साथ छोड़ा। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं की विचार विमर्श किया। राकेश कालिया चिंतपूर्णी विधानसभा सीट से 2 बार और एक बार गगरेट सीट से विधायक रह चुके हैं।
राकेश कालिया ने मुबारिकपुर में जनसभा का आयोजन किया और यह जनसभा दोपहर 2 बजे तक चली। इस दौरान कालिया ने हिमाचल प्रदेश भाजपा के इंचार्ज अविनाश राय खन्ना की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा।
2003 में पहली बार विधायक चुने गए फिर हैट्रिक लगाने के बाद 2017 में चुनाव हारे :
2003 में उन्होंने पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और विजयी रहे। 2007 में राकेश कालिया ने तिकोने मुकाबले में 16135 मतों के अंतर से जीत दर्ज की और लगातार दूसरी बार विधायक बने। 2012 में चिंतपूर्णी सीट आरक्षित हो गई। इसके बाद राकेश कालिया को अपना चुनाव क्षेत्र बदलना पड़ा। फिर उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर गगरेट से चुनाव लड़ा। यहां से भी कालिया चुनाव जीत गए। वीरभद्र सरकार दौरान मुख्य संसदीय सचिव और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे। इस दौरान मध्य प्रदेश के कांग्रेस सह प्रभारी भी रहे। लेकिन 2017 में राकेश कालिया ने गगरेट से भाजपा के राजेश ठाकुर से चुनाव हार गए। इस बार कांग्रेस ने राकेश कालिया का टिकट काट दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी-एसटी से संबंधित मामलों के शीघ्र निपटाने के ADC सौरभ जस्सल ने दिए निर्देश

धर्मशाला, 06 जनवरी। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 एवं नियम 1995 के तहत जिला कांगड़ा में गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के 11 शुभ संकल्प यहां के विकास को ले जाएंगे नई ऊंचाई पर- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कांगड़ा के चंबी में की चुनावी जनसभा चंबी : कांगड़ा के चंबी में चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बुधवार को एक और रैली की गई। रैली को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख्खू सरकार का यूटर्न : हिमाचल में हायर पे ग्रेड अधिसूचना पर लगी रोक

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों से जुड़े हायर पे ग्रेड (राइडर) संबंधी अधिसूचना पर रोक लगा दी है। सोमवार को वित्त विभाग ने इस बाबत आदेश जारी करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में एचआईवी-एड्स से सम्बन्धित जागरूकता शिविर आयोजित

  एएम नाथ। चंबा, 4 सितंबर : स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वयं रोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालू में प्रशिक्षणर्थियों को एचआईवी-एड्स से सम्बन्धित जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!