हैरी फिरोजपुर जेल से चला रहा था नेटवर्क : जेल में बंद गैंगस्टर हैरी ने पाक तस्करों से चार किलो हेरोइन की खेप मंगवाई, सीआईए पुलिस ने किया बरामद, तीन गिरफ्तार

by

फिरोजपुर  :  फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर हरप्रीत हैरी ने पाक तस्करों से चार किलो हेरोइन की खेप मंगवाई है।  सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे बरामद कर लिया है। वहीं तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। थाना नथाना में इनके खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने हैरी को भी नामजद किया है।

एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी ने पाकिस्तान के नशा तस्करों से चार किलो हेरोइन की खेप मंगवाई है। गुरजिंदर सिंह उर्फ साहबी, संदीप सिंह उर्फ फौजी बठिंडा के रास्ते क्रेटा कार से इस खेप को लेकर जा रहे हैं। इसके बाद सीआईए पुलिस ने नाकाबंदी कर गांव पूहली में क्रेटा कार को रोक कर तलाशी ली तो चार किलो हेरोइन बरामद हुई।   एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने गुरजिंदर और संदीप को चार किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने तीसरे साथी संयम अनेजा को मंगलवार सुबह गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य आरोपी हरप्रीत हैरी को फिरोजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। थाना नथाना में उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।  एसएसपी ने बताया कि हरप्रीत सिंह हैरी फिरोजपुर जेल से फोन के जरिये नेटवर्क चला रहा था। उसी ने ही ये चार किलो हेरोइन की खेप मंगवाई थी। एसएसपी ने बताया कि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फिरोजपुर जेल के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद जेल प्रशासन को जांच में हैरी के पास से एक छोटा फोन बरामद हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

‘आप’ में शामिल : डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व सहकारी बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा

कैबिनेट मंत्री जिंपा व आप के पंजाब इंचार्ज जरनैल सिंह की मौजूदगी में पार्टी की ली सदस्यता, पार्टी मेें शामिल होने वाले हर व्यक्ति को मिलेगा बनता मान-सम्मान: कैबिनेट मंत्री जिंपा होशियारपुर, 13 मई:...
article-image
पंजाब

Fast Track Court to be

Hoshiarpur/ May 8 /Daljeet Ajnoha : In order to dispose of the pending cases in Office of Assistant Labour Commissioner, fast track Court will be organized for the first time. This Court will be...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 63 स्थित 3बीएचके में स्थापित ओपन एयर जिम का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 30 जून: चंडीगढ़ के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने अपने संसदीय विकास फंड से सेक्टर 63 स्थित 3बीएचके की मेन पार्क में स्थापित ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया। यह...
पंजाब

लड़की से दुष्कर्म व मारपीट करने के आरोप में  महिला सहित तीन  के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर :   गढ़शंकर पुलिस ने दुष्कर्म की पीड़ित लड़कीं की शिकायत पर महिला सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में 21 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसकी सहेली...
Translate »
error: Content is protected !!