होटल में युवक की उसके चचेरे भाई ने कर दी हत्या और फिर फरार

by

एएम नाथ ।शिमला : ढली सुरंग के पास एक होटल के कमरे में शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ के युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक की हत्या उसके ही चचेरे भाई ने की और बाद में मौके से फरार हो गया।

यह घटना होटल नवरतन के कमरा नंबर 302 में हुई, जहां चंडीगढ़ के सेक्टर 26 निवासी स्वर्गीय अजय शर्मा के बेटे आकाश शर्मा 11 जून से अपने चचेरे भाई अर्जुन के साथ ठहरे हुए थे। अर्जुन पंचकूला के सेक्टर 10 में रहता है।

देर रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ

पुलिस के अनुसार, 12 जून की देर रात दोनों चचेरे भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान अर्जुन ने कथित तौर पर  आकाश के सिर पर बोतल से बार कर दिया और फिर टूटे हुए कांच के टुकड़े से उसका गला रेत दिया। आकाश की मौके पर ही मौत हो गई।13 जून को सुबह करीब 5:17 बजे अर्जुन अपनी मोटरसाइकिल पर होटल से निकला। जब होटल के कर्मचारी कमरे में दाखिल हुए और आकाश को खून से लथपथ पाया, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सीसीटीवी फुटेज की जांच

ढली पुलिस स्टेशन से एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार कमरे से महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं और हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे है। पुलिस आरोपी को ग्रिफ्तार करने के प्रयास कर रही हैं। आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला के ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रमों की तिथियां पुनः निर्धारित

सोलन :   ज़िला में आयोजित होने वाले ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की तिथियों को कुछ अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत पुनः निर्धारित किया गया है। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल में चयन के लिए 12 मार्च तक पंचायतो में करें आवेदन

50 दिन तक मनरेगा में काम करने वाले लोग ही कर पाएंगे अप्लाई, 18 मार्च तक बीपीएल सूची बन कर हो जाएगी तैयार तैयार सूची पर आपत्ति दर्ज करने के लिए दिया जाएगा एक...
article-image
पंजाब

सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में राष्ट्रीय शोध मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हाई स्कूल पंडोरी रहा अग्रणी

गढ़शंकर। शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशानुसार, राष्ट्रीय शोध मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक समूह की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक नोडल अधिकारी प्रिंसिपल कृपाल सिंह और स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 बोर की बंदूक से चंबा में एसपीओ ने खुद को गोली मार कर की ख़ुदकुशी

एएम नाथ। चंबा : चंबा जिले की पुलिस थाना खैरी के संधारा गांव में एसपीओ ने अपनी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान ओम प्रकाश (45) पुत्र...
Translate »
error: Content is protected !!