होनहार विद्यार्थियों की शिक्षा प्रायोजित : सुमन मेमोरियल सोसायटी की ओर से उन्हें किताबें, लेखन सामग्री और यूनिफॉर्म की प्रदान

by

होशियारपुर। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर के जरूरतमंद और होनहार विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रायोजित करते हुए सुमन मेमोरियल सोसायटी की ओर से उन्हें किताबें, लेखन सामग्री और यूनिफॉर्म प्रदान की गई। सोसायटी के अध्यक्ष डॉक्टर केके शर्मा ने विद्यार्थियों को किताबें कापियां और लेखन सामग्री सौंपते हुए कहा कि उनकी संस्था की ओर से आर्थिक तौर पर वंचित वर्ग के होनहार विद्यार्थियों को शिक्षा को प्रायोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत डीएवी स्कूल की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार और सचिव प्रिंसिपल (रिटा.) डीएल आनंद की प्रेरणा से जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रायोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर सोसायटी की ओर से स्कूल के विद्यार्थियों के लिए 1200 कॉपियां, लेखन सामग्री और किताबें प्रदान की गईं। साथ ही सोसायटी की ओर से विद्यार्थियों की यूनिफार्म के लिए 11000 रुपये की नकद राशि भी स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार को सौंपी गई।
स्कूल प्रिंसिपल राजेश कुमार ने सोसायटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि होनहार जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में योगदान के लिए सुमन मेमोरियल सोसायटी की ओर से किया जा रहे प्रयास सराहनीय हैं । उन्होंने बच्चों की शिक्षा में योगदान के लिए अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार, सचिव प्रिंसिपल (रिटा.) डीएल आनंद, सुमन मेमोरियल सोसायटी और डॉ. केके शर्मा का धन्यवाद किया और आशा जताई कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार अपना सहयोग देती रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आरएमपीआई का राजनीतिक सम्मेलन 23 सितंबर को भज्जल में होगा

गढ़शंकर : रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) जिला होशियारपुर के सचिव कामरेड प्यारा सिंह, तहसील गढ़शंकर के अध्यक्ष कामरेड शादी राम कपूर और सचिव रामजी दास चौहान ने प्रेस को एक संयुक्त बयान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 लाख साल पुराने इंसानों के पैरों के करीब 85 निशान मिले : उस समय कैसा दिखता था इंसान, वैज्ञानिकों ने बताया

 एक लाख साल पुराने पैरों के निशान मोरक्को में पाए गए हैं। वैज्ञाानिकों का दावा है कि ये निशान इंसान के पैरों के हैं। मोरक्को, फ्रांस जर्मनी और स्पेन के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च...
article-image
पंजाब

तरनतारन उपचुनाव : शिअद प्रत्याशी बीबी रंधावा की बेटी और दामाद के खिलाफ आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

तरनतारन। विधानसभा हलका तरनतारन-21 के उपचुनाव लिए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रत्याशी बीबी सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर, उनके दामाद अमृतपाल सिंह के अलावा गांव गग्गोबुआ के सरपंच परमजीत सिंह पम्मा, पूरन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बेटी से यौन उत्पीड़न का आरोपी पिता दोषी करार : 25 साल का कठोर कारावास- 1 लाख रुपये जुर्माना

विशेष न्यायाधीश हमीरपुर की अदालत ने बेटी से यौन उत्पीड़न के आरोपी पिता को दोषी करार दिया है। अदालत ने 25 साल के कठोर कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।...
Translate »
error: Content is protected !!