एएम नाथ। सुजानपुर 04 मार्च। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की चौथी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह हिमाचली कलाकारों के नाम रही।

इस सांस्कृतिक संध्या के मुख्य स्टार जाने-माने पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा ने हिमाचल की पारंपरिक नाटियों की लड़ी पेश करके दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
हिमाचल प्रदेश के ही एक अन्य नामी कलाकार कुमार साहिल ने भी हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गानों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

गौरव कौंडल, काकू राम ठाकुर और कई अन्य हिमाचली कलाकारों ने भी आखिरी सांस्कृतिक संध्या में खूब रंग भरे।
इन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से होली उत्सव की इस आखिरी संध्या को यादगार बना दिया।
