होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का किया आयोजन

by

होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अपने स्थानीय आश्रम गौतम नगर में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी तेजस्विनी भारती जी ने अपने विचारों को संगत को सुनाते हुए कहा कि आर्यावर्त जगद्गुरु भारत दिव्य पर्वों दिव्य भूमि है। यहाँ मनाया जाने वाला प्रत्येक पर्व आध्यात्मिक एवं आत्मिक स्तर की उपज है। परन्तु आधुनिक वैज्ञानिक युग में जहाँ भौतिक विज्ञान द्वारा भौतिक सुख सुविधाओं का विकास हुआ है वहीँ मनुष्य की आंतरिक एवं आत्मिक क्षमताओं का हनन हो रहा है। चूंकि आज भारतवासी प्रत्येक पर्व को भौतिक और बौद्धिक स्तर पर मनाते है फलत: होली, विजयदशमी, दीपावली, लोहड़ी जैसे प्रत्येक पर्व अपनी गरिमा खोते हुए प्रतीत हो रहे हैं।
साध्वी जी ने होली पर्व की तात्विक परिभाषा के बारे में बताते हुए कहा कि युग युगांतर से होली का पर्व अज्ञान, असत्य और अन्धकार स्वरुप होलिका पर ज्ञान, सत्य, शील, भक्ति और प्रकाश स्वरूप प्रहलाद की विजय का प्रतीक है। विडम्बना है कि आज भारत देश में होली के पावन पर्व पर युवा वर्ग नशा करता है व रासायन युक्त अबीर व गुलाल का प्रयोग कर व जल की व्यर्थ बर्बादी कर इस पर्व को विकृत रूप प्रदान कर रहा है। आज आवश्यकता है कि इस पर्व पर नशे की, आतंकवाद की, भ्रष्टाचार की,अज्ञानता की, आलस्य की होलिका जलाएं व जल बचाकर वंदे मातरम के स्वप्न को साकर करते हुए अपनी भारतीय संस्कृति का संरक्षण करें। जिससे सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण हो सके।
ध्यान देने योग्य है कि आज संस्थान के अन्तरक्रान्ति प्रकल्प कारागार सुधार परियोजना एवं पुनर्वास कार्यक्रम के अंतर्गत तिहाड़ जेल में कैदी बंधु जनों द्वारा संस्थान के सहयोग से समाज कल्याण व कैदी बंधुओं के उत्थान हेतु पलाश के फूलों व आयुर्वेदिक उत्पादों से प्राकृतिक गुलाल तैयार किये जाते हैं। जोकि पूर्णत: रासायन मुक्त होने के कारण स्वास्थ्य हेतु भी लाभप्रद हैं। आज आश्रम परिसर में जहां विश्व शान्ति की मंगल कामना करते हुए साधकों ने सामूहिक ध्यान एवम् दिव्य मन्त्रों का विधिवत उच्चारण किया वहीँ साधकों ने होली के रंग, राष्ट्र निर्माण के संग की उक्ति को क्रियान्वित कर तिलक होली मनाते हुए एक दूसरे को प्राकृतिक रंगों से तिलक लगा कर समाज को जल बचाने का सन्देश भी दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से दिल्ली आई एक महिला को ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा कर किया दुष्कर्म

नई दिल्ली  :  पंजाब से अपने बच्चे संग दिल्ली आई एक महिला को ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा कर दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। 25 वर्षीय पीड़ित महिला बिहार की रहने वाली...
article-image
पंजाब

जे.एन.वी में छठी कक्षा के दाखिले की परीक्षा 20 जनवरी को

होशियारपुर, 12 जनवरी :  पी.एम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की छठी कक्षा की दाखिला परीक्षा 20 जनवरी 2024 (शनिवार) को होने जा रही है। इस संबंधी विद्यालय की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री : भाजपा का प्लान छत्तीसगढ़ से 11 सांसद पहुंचते, चार सीटें आदिवासी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित

 छत्तीसगढ़  : भाजपा ने छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बना दिया है। इस रेस में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम भी खबरों में था लेकिन अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। राजनीतिक...
article-image
पंजाब

स्वामी मोहन गिरी जी की 31 वी पुण्य तिथि मनाई गई : स्वामी कमलेश पुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव जेजों दोआबा के प्राचीन मंदिर ज्वाला पुरी में स्वामी मोहन गिरी जी की 31 वी पुण्यतिथि डेरा मुखी स्वामी कमलेश गिरी जी की ओर से समूह संगतों...
Translate »
error: Content is protected !!