होशियारपुर का युवक गढ़शंकर में 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

by
 गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों के तलाशी अभियान में एक कार सवार युवक से 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया है और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएचओ गढ़शंकर इकबाल सिंह ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि रविवार को एएसआई मनजीत लाल ने नंगल रोड पर पाहलेवाल गांव के पास नाका लगाकर तलाशी अभियान चलाया था इस दौरान कार नंबर बीएस पब076355 सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई तो उक्त युवक के पास से हेरोइन बरामद हुई। इसका वजन करने पर 30 ग्राम हुआ। युवक की पहचान संदीप कुमार उर्फ बंटी पुत्र जोगिंदर पाल वासी फतेहगढ़ होशियारपुर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि संदीप कुमार बंटी के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैयार : डीजीपी गौरव यादव

चंडीगढ़, 17 मार्च :  लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को कहा कि पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए...
article-image
पंजाब

एक दिन डीसी के साथः होशियारपुर के टॉपर्स को मिला प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व और जन सेवा की प्रेरणा

विद्यार्थियों को डिप्टी कमिश्नर के मार्गदर्शन में मिला जिला प्रशासन के कार्यों का व्यावहारिक अनुभव – जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में कार्यालयों का दौरा कर सरकारी कामकाज के बारे में जानकारी की हासिल – खुले...
article-image
पंजाब

युवक की गुमशुदगी के मामले में : धर्म प्रचारक ने एकछत से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों को पकड़कर की आत्महत्या

संगरूर, 20  जून :  धर्म प्रचारक भगवंत सिंह ने एक युवक की गुमशुदगी के मामले में पुलिस स्टेशन बुलाये जाने के कारण बदनामी के डर से अपने घर की छत से गुजर रही हाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में AAP विधायक का निधन ; पार्टी में शोक की लहर

एएम नाथ। अमृतसर : पंजाब में आम आदमी पार्टी से इस समय क दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि आम आदमी पार्टी के विधायक का निधन हो गया है। लंबी बीमारी...
Translate »
error: Content is protected !!