होशियारपुर की अमीर विरासत की झलक पेश करेगा ‘होशियारपुर विरसा मेला’: कोमल मित्तल

by

होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि 3 से 5 मार्च को पर्यटन विभाग पंजाब के सहयोग से ‘होशियारपुर विरसा मेला’ का आयोजन लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम में करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर की अमीर विरासत की झलक पेश करने वाले इस मेले में जिले से संबंधित हस्त कला, शिल्पकला को प्रोत्साहित करने के लिए कारीगरों के अलग-अलग स्टाल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सैल्फ हैल्प ग्रुपों के उत्पादों को भी मेले में स्थान दिया जाएगा। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में ‘होशियारपुर विरसा मेला’ की तैयारियों संबंधी अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान एस.डी.एम. होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस व सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा ‘होशियारपुर विरसा मेला’ में प्रसिद्ध गायक सतिंदर सरताज अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेले का मुख्य थीम यहां के प्लास्टिक इनले वर्क, पारंपरिक नृत्य, प्राकृतिक उत्पाद रहेंगे, जिसमें अलग-अलग कारीगरों, ग्रुपों व संस्थानों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मेले में फूड स्टालों की भी विशेष तौर पर व्यवस्था की जा रही है, जिसमें होशियारपुर के मशहूर स्वादिष्ट पकवानों के अलावा अन्य फूड स्टाल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने जिला वासियों को इस विरसा मेले में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की। कोमल मित्तल ने विरासती मेले की तैयारियों संबंधी अलग-अलग अधिकारियों की कमेटियां बनाकर उन्हें इस मेले को सफल बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को बी.डी.पी.ओ कार्यालय(नजदीक रैडक्रास कार्यालय) के सामने बन रही लाईब्रेरी का भी उद्घाटन लिटरेचर फेस्टीवल के साथ किया जाएगा, जिसमें जिले के प्रमुख लेखकों, साहित्यकारों का बुलाया जाएगा। बैठक में अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा के सरोल में रावी में गिरी थार, दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल 

एएम नाथ। चंबा :   हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के तीसा-चंबा मार्ग पर सरोल में एक महिंद्रा थार वाहन सड़क हादसे का ​शिकार हो गया है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही...
article-image
पंजाब

सेहत मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने जारी किया नोटिस

चंडीगड़ । पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में अदालत ने नोटिस जारी किया। यह मामला आम आदमी पार्टी की पटियाला महिला विंग की पूर्व प्रधान...
पंजाब

पंजाब सरकार से एसकेएम ने नहीं की वार्ता : 28 मार्च को उपायुक्त कार्यालयों के बाहर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और बीकेयू (एकता उग्राहां) ने शुक्रवार को पंजाब सरकार के साथ बैठक का बहिष्कार किया, जो उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी। दोनों किसान संगठनों के नेताओं...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र गुट भिड़े, चले लात-घूसे

चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) में छात्रों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना गहरा गया कि दोनों गुटों में जमकर लात-घूसे चले। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!