होशियारपुर के विकास के लिए स्थानीय निकाय विभाग की ओर से नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमीः डा. रवजोत सिंह

by

स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर निगम को 1.76 करोड़ रुपए की सुपर सकर मशीन की समर्पित
होशियारपुर, 3 दिसंबरः  पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामले मंत्री डा. रवजोत सिंह ने आज नगर निगम होशियारपुर में 1.76 करोड़ रुपए की लागत वाली सुपर सकर मशीन नगर निगम को समर्पित करते हुए उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के सर्वांगीण विकास के लिए स्थानीय निकाय विभाग की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

नगर निगम होशियारपुर के परिसर में आयोजित समागम को संबोधित करते हुए कैबिनेटच मंत्री ने सुपर सकर मशीन को हरी झंडी दिखाने के दौरान बताया कि यह मशीन होशियारपुर, नवांशहर व कपूरथला शहर के लिए प्रदान की गई है, जहां भी इस मशीन की जरुरत पड़ेगी वहां इसे भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मशीन के साथ 2 टैंक के साथ 9 कुशल कर्मचारी भी शामिल है जो कि इस मशीन का संचालन करेंगे। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय विभाग की ओर से हर संभव प्रयास किया जाएगा कि लोगों को विभाग से संबंधित किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

कैबिनेट मंत्री ने उन्होंने इस दौरान कर्मचारी संगठनों की मांगों पर संबोधित करते हुए कहा कि विभाग में तैनात कच्चे कर्मचारियों जैसे कि सफाई सेवक, फायरमैन व अन्य कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान से वे इस विषय पर निजी तौर पर बात करेंगे और इसका सार्थक हल निकाला जाएगा। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने विश्नवास दिलाया कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने इस दौरान शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि शहर को साफ सुथरा बनाना सभी की जिम्मेदारी है और विभाग लोगों के सहयोग से ही इस दिशा में आगे बढ़ सकता है।
सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि स्थानीय निकाय विभाग में काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को जल्द ही स्थायी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से अब तक 50 हजार नौजवानों को नौकरियां दी जा चुकी है और आने वाले समय में और नौकरियां भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सफाई सेवक दिन रात शहर को साफ सुथरा रखने के लिए काम कर रहे हैं और इनकी सभी मांगों को पहल के आधार पर हल किया जाएगा।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने होशियारपुर शहर को डंप फ्री करने की दिशा में और सकारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने भी स्थानीय निकाय मंत्री से सीवरमैन, फायरमैन कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग पर जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा। विधायक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में नगर निगम होशियारपुर को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि होशियारपुर शहर एक बेहतरीन शहर के तौर पर उभर सके।

मेयर सुरिंदर कुमार ने स्थानीय निकाय मंत्री को नगर निगम होशियारपुर से अवगत करवाते हुए नगर निगम के लिए करीब 40 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की मांग रखी, जिसे स्थानीय निकाय मंत्री स्वीकार करते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाने को कहा है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह ने आम आदमी क्लीनिक के लिए नियुक्त हुए 7 मेडिकल अधिकारियों, 3 फार्मासिस्टों, 4 क्लीनिक सहायकों के अलावा जिला नशा छुड़ाओ व पुर्नवास सोसायटी के लिए 2 काउंसलर, 1 स्टाफ नर्स व 2 वार्ड अटेंडेंट को नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस मौके पर विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण, विधायक चब्बेवाल डा. इशांक कुमार, मेयर सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर, पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा कमिश्नर नगर निगम डा. अमनदीप कौर, कमिश्नर नगर निगम फगवाड़ा अनुपम कलेर, गऊ सेवा आयोग के सदस्य जसपाल सिंह चेची, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह पाबला, सिविल सर्जन डा. पवन कुमार, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर हरबंस कौर, संयुक्त कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी के अलावा पार्षद व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है डी.सी.ए – कोमल मित्तल

दसूहा , 19 फरवरी :   दसूहा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट बॉलिंग मशीन और क्रिकेट नेट का उद्घाटन किया गया। इस विशेष अवसर पर कोमल मित्तल डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर और डॉ. हिमांशु अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर...
article-image
पंजाब

टीचर ने स्टूडेंट के साथ की अश्लील हरकत, लैब में ले जाकर जबरदस्ती की कोशिश, गिरफ्तार 

जालंधर। पारस एस्टेट में हुई शर्मनाक हरकत के बाद अब चौकी किशनगढ़ के अंतर्गत आते एक गांव में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डीपी मास्टर ने 16 साल की बच्ची जो कि 10वीं कक्षा की...
article-image
पंजाब

सीबीआई ने गिरफ्तार डीआईजी भुल्लर के बैंक खाते व लॉकर खंगाले : जेल में पूर्व डीजीपी के पिता ने करीब बीस मिनट तक की मुलाकात

चंडीगढ़, 22 अक्टूबर l  सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए गए पंजाब के पूर्व डीआईजी एचएस भुल्लर के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम ने बुधवार को...
article-image
पंजाब

5 बदमाशों को आठ अवैध हथियारों समेत खन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार : चालक सहित 2 फरार

खन्ना : खन्ना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी कर पांच बदमाशों को आठ अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसपी (डी ) प्रज्ञा जैन ने पत्रकार वार्ता में दी। एसपी ने...
Translate »
error: Content is protected !!