होशियारपुर में बहुजन समाज पार्टी नेता भगवान सिंह चौहान को हजारों नम आंखों ने दी भावभीनी अंतिम विदाई

by

करीमपुरी, जिंपा, अरोड़ा, ठेकेदार भगवान, विश्वनाथ बंटी, अमरपाल काका और कई बड़े नेता अंतिम संस्कार के समय शामिल हुए
*हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : बहुजन समाज पार्टी के नेता भगवान सिंह चौहान, जिनकी हाल ही में संक्षिप्त बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी, का अंतिम संस्कार बीते दिन मेन श्मशानघाट, हरियाणा रोड के पास भंगी पुल, हुशियारपुर में किया गया। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, सज्जनों, मित्रों तथा रिश्तेदारों सहित हजारों नम आंखों ने भगवान सिंह चौहान को भावभीनी अंतिम विदाई दी।श्री चौहान की अंतिम यात्रा के दौरान उनकी मृतक देह को फूलों से सजाया गया और उनकी अंतिम यात्रा उनके गृह निवास टैगोर नगर के पास गुरू राम दास नर्सिंग कॉलेज, पुराना डगाना रोड से प्रारंभ हुई। श्री चौहान की अर्थी को उनके बड़े भाई इंस्पेक्टर दविंदर सिंह, पुत्र सोनू चौहान तथा अवतार सिंह करीमपुरी और साथियों ने कंधा दिया। श्री चौहान की मृतक देह को उनके सुपुत्र सोनू चौहान द्वारा अग्नि भेंट किया गया।इस मौके पर अंतिम संस्कार के समय बहुजन समाज पार्टी पंजाब के अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी (पूर्व सदस्य राज्यसभा), विधायक बर्म शंकर जिंपा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा, चौधरी गुरुनाम सिंह (इंचार्ज बसपा पंजाब), ठेकेदार भगवान दास सिद्धू (जनरल सचिव पंजाब), अमरपाल काका, विश्वनाथ बंटी, एडवोकेट पलविंदर मान, एडवोकेट रोहित जोशी, एडवोकेट धर्मिंदर दादरा, श्याम कुमार गोनी सैणी, दलजीत राय (जिला अध्यक्ष बसपा), मनिंदर सिंह शेरपुरी (सचिव पंजाब), सुखदेव बिट्टा (सचिव पंजाब), सोम नाथ बैंस, मदन सिंह बैंस तथा भारी संख्या में संगतें हाजिर थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कम दृष्टि वाले विद्यार्थियों को मिले नजर के चश्मे, रोटरी क्लब होशियारपुर का सराहनीय प्रयास

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : रोटरी क्लब मिड टाउन के सामाजिक कल्याण प्रोजेक्ट ‘रिसाइट विजन’ के तहत रोटरी क्लब होशियारपुर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एलिमेंट्री बुलावाड़ी के कम दृष्टि वाले विद्यार्थियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10वीं बार लेंगे CM पद की शपथ : नीतीश कुमार को चुना गया NDA विधायक दल का नेता

पटना: नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार अब रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बैठक में...
article-image
पंजाब , समाचार

शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब द्वारा 14वें फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़ : पहले दिन फतेहपुर खुर्द और बंगा की टीमों ने आपने मैचों में की जीत दर्ज

गढ़शंकर, 17 नवम्बर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा स्वर्गीय दिलप्रीत सिंह ढिल्लों की याद को समर्पित 14वें वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का सरदार जरनैल सिंह स्टेडियम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

31,516 बलात्कार के मामलों में से 5,399 राजस्थान में ही दर्ज : 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 4,45,256 मामले दर्ज किए जो 2021 में 4,28,278 की तुलना में 4% ज्यादा

नई दिल्ली : देश के विभिन्न पुलिस स्टेशनों पर दर्ज अपराधों पर एनसीआरबी ने नई रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक, साल 2022 में महिलाओं और बच्चों पर हिंसा के मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी...
Translate »
error: Content is protected !!