होशियारपुर में संध्या फेरी का भव्य आयोजन, श्रीमद् भागवत कथा के प्रचार का संदेश

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : होशियारपुर के बंसी नगर स्थित श्री शिव मंदिर से संध्या फेरी के तृतीय दिवस पर एक भव्य संध्या फेरी का आयोजन किया गया। इस संध्या फेरी का मुख्य उद्देश्य आगामी श्रीमद् भागवत कथा के प्रचार-प्रसार का पावन संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा। यह श्रीमद् भागवत कथा रोशन ग्राउंड, होशियारपुर में आयोजित की जा रही है।

संध्या फेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के साथ निकली इस फेरी ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। संध्या फेरी को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर श्रद्धालु छतों और दुकानों की छपरों पर खड़े होकर इस दिव्य दृश्य का आनंद लेते दिखाई दिए।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें चाय की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। संध्या फेरी को देखकर सभी लोग अत्यंत प्रभावित हुए और आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

यह संध्या फेरी न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि श्रीमद् भागवत कथा के प्रति लोगों में गहरी श्रद्धा, जागरूकता और उत्साह भी उत्पन्न किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन महंत मोहन दास जी की पहली बरसी 23 नवंबर को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : जिला होशियारपुर के गांव भाम स्थित वेदांत कुटिया में ब्रह्मलीन महंत मोहन दास जी की पहली बरसी 23 नवंबर को बड़े प्रेम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैश से भरे 156 बैग बरामद, जिसमें 300 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली : इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी शनिवार को चौथे दिन भी जारी

रांची :  शराब बनाने वाली एक कंपनी के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले में झारखंड और ओडिशा में कई ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शनिवार को चौथे दिन भी जारी है। इनकम टैक्स...
article-image
पंजाब

डीटीएफ ने जलालाबाद हादसे में मारे गए शिक्षकों को दी श्रद्धांजलि : तबादले की शर्त हटाकर हर तहसील में शिक्षक आवास बनाने की मांग

गढ़शंकर । स्थानीय बंगा चौक स्थित गांधी पार्क में डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के नेतृत्व में शिक्षकों ने एकत्रित होकर पिछले माह जलालाबाद में हुए हादसे में मारे गए तीन शिक्षकों व चालक को श्रद्धांजलि...
article-image
पंजाब

ओंकारेश्वर से कावड़ (गंगाजल) लेकर कावड़ दर्शन कुमार चले थे और 32 दिन के बाद करीब 1425 किलोमीटर पैदल रास्ता तय करके आज गढ़शंकर पहुंचे

कावड़ लेकर पहुंचे हाजीपुर के दर्शन कुमार का लंगर कमेटी द्वारा भव्य स्वागत गढ़शंकर :  श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर के सेवादारों और शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष में...
Translate »
error: Content is protected !!