होशियारपुर सिटी सेंटर में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की तारण हारी धागा तविज़ रहित जादू टोना रहित चौकी का हुआ आयोजन 

by
होशियारपुर :  दलजीत अजनोहा –  सर्ब सांझा दरबार सिद्ध शक्ति बीबी सत्या देवी सत्संग भवन बंगा -कनाडा के सेवादार बाबा रंगड़ बादशाह बंगा के मार्गदर्शन में आज सिटी सेंटर पुलिस लाइन रोड होशियारपुर में श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की तारण हारी धागा तविज़ रहित जादू टोना रहित चौकी का आयोजन किया गया। चौँकी के आयोजन से पहले एक भव्य विशाल शोभायात्रा रोशन ग्राउंड होशियारपुर से बाबा रंगड़ बादशाह की अग़वाई में निकाली गईं जिसमें आई हुई संगत ने पुरे मर्यादा में रह कर एक लाइन में चल कर बाबा जी के भजनों पर नाच कर चले। शोभयात्रा होशियारपुर के मुख्य मुख्य बाज़ारो से होती हुई सिटी सेंटर होशियारपुर पहुंची वहाँ पहुंचने पर आये हुए कलाकार कुलविंदर किन्दा व पिरती सिलो ने बाबा जी व माता की भेटों की प्रस्तुतियों से दरबार में उपस्थित सभी संगतों को निहाल किया। इस अवसर पर रंगड़ बादशाह ने कहा कि हमें इस पर्व को आपसी भाईचारे और सहयोग से मनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने चौकी में प्रसाद के माध्यम से भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने इस अवसर पर सभी संगतों को धन्यवाद दिया। सिटी सेंटर होशियारपुर में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में आई हुई संगत के लिए लंगर रूपी प्रसाद पूरी चौँकी दौरान चलता रहा। तीक्ष्ण सूद पूर्व मंत्री, रविंदर अग्रवाल, नितिन भल्ला, अमरजीत परसोवाल, नरिंदर कपूर जी, कैप्टेन बलवीर सिंह, सूबेदार सर्वजीत सिंह, हरमन वालिया, गगन टंडन, दीपक चड्डा, हरीश गाँधी, अमित सब्रवाल, के अलावा अन्य भक्त मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लोगों के लिए बड़ी राहत : अब बिना फिंगरप्रिंट भी मिलेगा राशन, नया डिजिटल सिस्टम लागू

चडीगढ़: पंजाब सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली  को सुविधाजनक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि पंजाब में अब पारंपरिक राशन कार्ड की जगह QR कोड आधारित स्मार्ट राशन कार्ड जारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब विधानसभा उपचुनाव : भाजपा ने 3 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, मनप्रीत बादल को गिद्दड़बाहा सीट से मैदान में उतारा

चंडीगढ़/नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब की चार विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को 3 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने इन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला 25 जुलाई से 3 अगस्त तक : एसडीएम अंब सचिन शर्मा

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 जुलाई। : उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!