होशियारपुर स्थित न्यू कोर्ट कांप्लेक्स के आम जनता के प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

by

यह हेल्प डेस्क न्यायालयों में आने वाले आम लोगों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री राजिंदर अग्रवाल, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, होशियारपुर ने नए न्यायालय परिसर, होशियारपुर के आम जनता के प्रवेश द्वार पर एक हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, होशियारपुर श्री राजिन्द्र अग्रवाल ने कहा कि यह हेल्प डेस्क न्यायालयों में आने वाले आम लोगों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा, क्योंकि लोग इस हेल्प डेस्क से न्यायालय परिसर में किसी भी कार्यालय या न्यायालय के स्थान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा लोग वकीलों के चैंबर के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।जरूरतमंद लोग इस हेल्प डेस्क से व्हीलचेयर सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, केस की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस हेल्प डेस्क के पास केस इंफॉर्मेशन सिस्टम “कियोस्क” मशीन भी स्थापित की गई है, यहां पक्षकार अपने केस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर इस “कियोस्क” मशीन का उपयोग करने के लिए हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मचारी की सहायता भी ली जा सकती है। यह हेल्प डेस्क कार्यालय समय के दौरान कार्यरत रहेगी।इस अवसर पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, होशियारपुर श्री राजिन्द्र अग्रवाल सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, वकील तथा न्यायालय/कार्यालय कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

टेस्ट मैच: भारत-इंग्लैंड के बीच सात से 11 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाएगा : जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

धर्मशाला, 26 फरवरी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच सात से 11 मार्च तक टेस्ट मैच खेला जाएगा इस के लिए जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के अधिकारियों के बीच सोमवार को क्रिकेट स्टेडियम...
article-image
पंजाब

2 पुलिसकर्मियों की हत्या मामला : इंद्रजीत का भाई भी गिरफ्तार, 6 दिन का पुलिस को रिमांड मिला

गुरदासपुर :  दोरांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आदियां पुलिस चेक पोस्ट पर दो पुलिस मुलाजिमों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जिला पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले...
article-image
पंजाब

पंकज को दसवीें में सौ प्रतिशत अंक लेने पर आर्दश सोशल वैल्फेयर सुसायिटी, पंजाब ने किया सम्मानित

गढ़शंकर: आर्दश सोशल वैल्फेयर सुसायिटी, पंजाब दुारा जिला सचिव जीत राम रत्तू के नेतृत्व में पब्लिक स्कूल सड़ोया के विधार्थी पंकज पुत्र लहिंबर सिंह ने दसवीं के नतीजे में 650 में से 650 अंक...
article-image
पंजाब

भारतीय इन्कलाबी मार्क्सवादी पार्टी का जन जागरूकता अभियान जारी

गढ़शंकर : ग्राम सतनौर में भारतीय इन्कलाबी मार्क्सवादी पार्टी द्वारा शुरू किए गए जन जागरूकता अभियान के तहत मनूवाद विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ग्रामीण...
Translate »
error: Content is protected !!