अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

by
एएम नाथ। हमीरपुर 07 मई। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने अंग्रेजी के शिक्षकों के 312 पदों (पोस्ट कोड 26002) को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए 3 अप्रैल को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण 489 उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 8 जून सुबह 10 बजे से आयोग के परिसर में आरंभ होगी, जिसका शेड्यूल अलग से अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डॉउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।
सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का डलहौजी में गरिमामयी स्वागत

एएम नाथ। डलहौजी : डलहौजी में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं डलहौजी की पूर्व विधायक श्रीमती आशा कुमारी व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सर्व सहायता संगठन ने सरकारी अस्पताल बद्दी को सिस्टम किया भेंट

बीबीएन, 30 मार्च (तारा) : समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय सर्व सहायता संगठन द्वारा सरकारी अस्पताल बद्दी के एक्स-रे कक्ष के लिए एक आवश्यक सिस्टम भेंट किया गया जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 श्रेणियों में बांटे हिमाचल के सभी 135 थाने…. जानें- किन थानों को मिलता है ए प्लस कैटगरी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी 135 पुलिस थानों को छह श्रेणियों में वर्गीकृत करने का फैसला लिया है. जनसंख्या, भौगोलिक क्षेत्र, आपराधिक गतिविधियां, वीआईपी मूवमेंट, यातायात व्यवस्था, अंतरराज्यीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को कोर्ट ने 1 अप्रैल तक फिर भेजा ईडी के रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया और दोबारा रिमांड की मांग की। जिसपर फैसला सुनाते...
Translate »
error: Content is protected !!