समिति प्रणाली लोकतंत्र की मजबूत कड़ी : कुलदीप पठानिया… जयपुर बैठक में विधानसभा अध्यक्षों का जुटान, कार्यप्रणाली सुधार पर चर्चा

by

सीएम भजनलाल शर्मा ने अध्यक्षों से की मुलाकात, साझा हुए अनुभव

एएम नाथ। जयपुर : लोकसभा द्वारा गठित पीठासीन अधिकारियों की समिति की महत्वपूर्ण बैठक जयपुर में आयोजित हुई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों ने भाग लेकर समिति प्रणाली की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न राज्यों से आए विधानसभा अध्यक्षों से मुलाकात कर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को और सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि समिति प्रणाली लोकतंत्र में “मिनी सदन” की भूमिका निभाती है, जहां विधायी विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श और सूक्ष्म परीक्षण संभव होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह प्रणाली किसी भी लोकतांत्रिक विधायिका का अभिन्न अंग है और संसद व विधानमंडलों को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाने में अहम भूमिका निभाती है।
जयपुर में लोकसभा द्वारा गठित पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक के दौरान पठानिया ने विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों के साथ अपने विचार साझा किए। उन्होंने सुझाव दिया कि समितियों की सिफारिशों को अधिक प्रभावी और बाध्यकारी स्वरूप दिया जाना चाहिए, ताकि निर्णयों का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि समिति सदस्यों के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिए और उन्हें अंतरराष्ट्रीय संसदीय प्रणालियों के अध्ययन का अवसर मिलना चाहिए। इससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और विधायी प्रक्रिया अधिक सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम कॉन्स्टिट्यूशन क्लब जयपुर में आयोजित किया गया, जहां राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की मौजूदगी में अतिथियों के सम्मान में विशेष भोज भी रखा गया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विधान मंडलों की समिति प्रणाली की कार्यप्रणाली की समीक्षा करना और राज्यों के अनुभवों का आदान-प्रदान करना रहा। इस दौरान प्रतिनिधियों ने पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की बैठकें लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होती हैं और राज्यों के बीच समन्वय को मजबूत करती हैं।
बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सूरमा पाढ़ी तथा सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष मिंगमा नोर्बू शेरपा सहित कई गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान जन सुरक्षा व आपदा तैयारीयों के दृष्टिगत आदेश जारी

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए आदेश विभिन्न विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करने के आदेश एएम नाथ। चम्बा : मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान जन सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के तहत रंग मंच उत्सव का आयोजन : गेयटी थियेटर में होगा नाटक मंचन, 8 जून से 12 जून 2026 तक होगा आयोजन

एएम नाथ : शिमला, 28 मई।  अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 के अंतर्गत ऐतिहासिक गेयटी थियेटर, शिमला में 8 जून से 12 जून 2026 तक “द शिमला ग्रीष्मोत्सव – रंग मंच उत्सव” का भव्य आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीबी मुक्त पंचायत अभियान के तहत आयोजित होगी गतिविधियां –DC अपूर्व देवगन

अभियान के तहत 13 मुख्य कार्य बिंदुओं का होगा प्रभावी क्रियान्वयन 2 अक्टूबर को ग्राम सभा बैठकों में तंबाकू नियंत्रण गतिविधियां होंगी प्रस्ताव का हिस्सा तंबाकू उत्पादों की बिक्री को लेकर वेंडिंग लाइसेंस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया , भारी से बहुत बारिश की आशंका : मला के शिव मंदिर में भूस्खलन साइट से एक और शव बरामद

शिमला : भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को राज्य के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जहां भारी से बहुत बारिश की आशंका है। वहीं गुरुवार सुबह से जारी बारिश की...
Translate »
error: Content is protected !!