अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में प्रस्तुति का मौका : 5 से 10 अक्टूबर तक होंगे कलाकारों के ऑडिशन

by

देव सदन में सुबह 10 बजे से शुरू होंगे ऑडिशन, जिला कुल्लू के कलाकारों के लिए पहले तीन दिन निर्धारित

कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक स्थानीय और हिमाचल प्रदेश के कलाकारों के लिए अच्छी खबर है। इस बार सांस्कृतिक संध्याओं में कलाकारों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा। ऑडिशन 5 से 10 अक्टूबर तक देव सदन, कुल्लू में होंगे और प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।

कुल्लू के कलाकारों के लिए 5 से 7 अक्टूबर

कार्यवाहक उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह राठौर ने बताया कि 5, 6 और 7 अक्टूबर को जिला कुल्लू के कलाकारों के ऑडिशन होंगे। 8 और 9 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले कलाकारों को ऑडिशन का अवसर दिया जाएगा।

छूटे कलाकार 10 अक्टूबर को दे सकेंगे ऑडिशन

निर्धारित तिथि पर किसी कारणवश ऑडिशन में शामिल नहीं हो पाने वाले कलाकारों को भी अवसर दिया जाएगा। ऐसे कलाकार 10 अक्टूबर को देव सदन में ऑडिशन दे सकेंगे। इस तरह कलाकारों के पास अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए छह दिन का समय रहेगा।

21 से 27 अक्टूबर तक होगा दशहरा उत्सव

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 का आयोजन 21 से 27 अक्टूबर तक किया जाएगा। प्रशासन और दशहरा उत्सव समिति की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों के अलावा स्टार एवं लाइव प्लेबैक सिंगर, बैंड, हास्य कलाकार, एक्रोबैटिक कलाकार और डांस ट्रूप्स

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने होम आइसोलेशन में रह रहे परिवारों को वितरित किए फल व सब्जियां

ग्रामीण विकास मंत्री फोन पर प्रतिदिन 50 कोरोना संक्रमितों से ले रहे अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की फीडबैक ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत ऊना ज़िला में अभी तक 1250 से अधिक बच्चियों को लगी वैक्सीन

मिशन 4500’ के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं के टीकाकरण पर विशेष फोकस रोहित जसवाल।  ऊना, 22 अगस्त. सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिला ऊना में चलाए जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हिमाचल में खेल अधोसंरचना का किया जा रहा विकास: गोमा

कांगड़ा वैली कार्निवल में विभिन्न खेलों के विजेताओं को किया पुरस्कृत एएम नाथ। धर्मशाला, 27 दिसंबर। युवा सेवाएं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने शनिवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में कांगड़ा वैली कार्निवल के...
हिमाचल प्रदेश

11.21 ग्राम चिट्टे सहित 4 नशा तस्कर गिरफ्तार

हरोली : पुलिस ने 2 अलग मामलों में 11.21 ग्राम चिट्टे सहित 4 नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि सदर थाना ऊना पुलिस टीम सोमवार शाम...
Translate »
error: Content is protected !!