अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत उप समितियों की बैठक आयोजित : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

by

चंबा, 4 जुलाई :अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2023 के तहत विभिन्न व्यवस्थाओं का समयबद्ध तौर पर निष्पादन सुनिश्चित बनाने को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज पुरस्कार वितरण समिति और आय साधन उप समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया ।
बैठक में एसडीएम चंबा एवं अध्यक्ष तह- बाजारी उप समिति अरुण शर्मा ने बताया कि मेले के आयोजन में आय का मुख्य स्त्रोत चंबा चौगान है और तह- बाजारी उप समिति द्वारा अस्थाई नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निविदाएं 10 जुलाई खोली जाएंगी।
सहायक आयुक्त मनीष चौधरी ने बैठक में
अगवत किया किया कि आय के अतिरिक्त साधन जुटाने के लिए प्रयोजन (स्पॉन्सरशिप) सहित स्मारिका के माध्यम से विज्ञापन के लिए विभिन्न विभागों, विद्युत परियोजनाओं, और अन्य संस्थानों से पत्राचार किया गया है।
बैठक में पुरस्कार वितरण समिति के तहत स्मृति चिन्ह, विभिन्न खेल स्पर्धाओं के प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी इत्यादि को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई ।
इस दौरान समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए ।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त मनीष चौधरी, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा,इंस्पेक्टर जगवीर सिंह, गैर सरकारी सदस्यों में अध्यक्ष व्यापार मंडल विवेक महाजन, लियाकत अली ,निशाकांत, अनूप महाजन, राकेश कुमार,रवि कुमार, पवन कुमार बेदी, मान सिंह, मोहिंद्र कुमार, मुकेश वेदी,विशाल कुमार, भोला सिंह सहित समिति के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 5 दिसम्बर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार 6 दिसम्बर को एससी कांग्रेस कमेटी द्वारा लता मंगेश्कर ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले भारत रत्न बाबा साहेब डॉ बी आर अम्बेडकर के 67वें महा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 को इंतकाल के मामले निपटाएंगे सभी तहसीलदार-नायब तहसीलदार : डीसी हेमराज बैरवा

इंतकाल के मामलों को निपटाने के लिए चलाई जाएगी विशेष मुहिम सभी तहसीलों-उपतहसीलों के लिए जल्द जारी होगी स्थानों की सूची हमीरपुर 16 अक्तूबर। राजस्व मामलों का जल्द निपटारा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी निशांत शर्मा मामले में DGP कुंडू और SP कांगड़ा को पद से हटाने पर रोक लगाई रोक

एएम नाथ। शिमला :   सुप्रीम कोर्ट ने कारोबारी निशांत शर्मा को धमकाने से जुड़े केस में DGP कुंडू और SP कांगड़ा को पद से हटाने के हिमाचल प्रदेश HC के आदेश पर रोक लगाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर में 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता होंगे सम्मानित : जिला स्तरीय कार्यक्रम 27 अप्रैल को नाहन में-सुमित खिमटा

नाहन, 23 अप्रैल। सिरमौर जिला में मतदाता जारूगता कार्यक्रमों के अन्तर्गत 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को सम्मानित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम 27 अप्रैल को...
Translate »
error: Content is protected !!