मेडिकल कॉलेज भवन के लिए 84 करोड़ की अतिरिक्त धन राशि जारी– नीरज नैय्यर

by

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का विधायक नीरज नैय्यर ने आभार किया व्यक्त
चंबा, 04 जुलाई :विधायक नीरज नैय्यर ने राज्य सरकार द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के निर्माणाधीन भवन के लिए 84 करोड़ रुपयों की अतिरिक्त धनराशि और संस्थान के ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 14 करोड रुपये उपलब्ध करवाने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है ।
नीरज नैय्यर ने बताया कि आकांक्षी ज़िला चंबा के समग्र विकास को लेकर ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार ने विशेष प्राथमिकताएं तय की हैं । इससे पहले भी प्रदेश सरकार द्वारा ज़िला की इस महत्वपूर्ण परियोजना के भवन निर्माण के लिए 74 करोड रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाई गई है ।
विधायक नीरज नैयर ने कहा कि चंबा जिला की पाँच लाख से अधिक आबादी को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एक प्रमुख संस्थान है प्रदेश सरकार इस संस्थान को और बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सिंगा के पुलिस दुारा पकड़े युवक अमनदीप सिंह की निशानदेही पर टिफन बम बरामद, कलवां पुलिस चौकी के बाहर बम धमाके में शामिल है सिंगा के तीन युवक

गढशंकर (सतलुज ब्यास टाईमस) नवांशहर के सीआईए स्टाफ की ईमारत में नवंबर 2021 में हुए बम धमाके के आरोप में पकड़े आरोपयिों की पूछताछ से कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए नवांशहर पुलिस ने जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में 5 करोड़ रुपये से बनेगा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, मुकेश अग्निहोत्री ने किया शिलान्यास

अब एक ही स्थान पर होगी ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग की सुविधा, रामपुर पुल से हरोली जल भवन तक विकसित हो रहा न्यू हरोली, कई बड़े प्रोजेक्ट होंगे तैयार: मुकेश अग्निहोत्री रोहित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरदासपुरा बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

कार्यक्रम के बाद चाय-पान और मिठाई का किया वितरण एएम नाथ। चम्बा : चम्बा जिले के हरदासपुरा स्थित बूथ नम्बर 48 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जस्टिस स्वर्णकांता ने सुना दी खरी-खरी …..9 मार्च को मेरा दिल बैठ गया…’ भरी अदालत में क्या बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को आबकारी नीति मामले में फिर से सुनवाई हुई है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से दायर उस याचिका पर विचार किया जा रहा है, जिसमें उन्होंने मामले...
Translate »
error: Content is protected !!